जयपुर: जयपुर में उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान दिल्ली से मुंबई की उड़ान पर था। उड़ान भरने के 18 मिनट बाद ही विमान को वापस रनवे पर उतारना पड़ा।
भ्रष्टाचार मामले में उप रेंजर के ठिकानों पर छापा, 1.44 करोड़ नकद, सोने के बिस्किट-सिक्के
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI-612 ने जयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 1.58 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि इसके टेक ऑफ का टाइम दोपहर 1:35 है। करीब 23 मिनट की देरी से इस विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी हो गई। पायलट को जैसे ही गड़बड़ी का पता चला उसने तुरंत विमान को वापस लौटाने का फैसला लिया।
पहले किया रेप फिर की नाबालिग लड़की को जिंदा दफनाने की कोशिश, ओडिशा का ये मामला आपको हैरान कर देगा
विमान के पायलट ने जयपुर एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। दोपहर 2:16 बजे विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग हुई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच हो रही है।
SIR मुद्दे को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल