Author: bharatadmin
गुरुग्राम: गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव हत्याकांड को लेकर अभी पुलिस की जांच चल रही है. इन सब के बीच इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजन से बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. राधिका यादव के ताऊ यानी दीपक यादव के बड़े भाई विजय यादव ने इस हत्याकांड को लेकर मीडिया से बात की. उन्होंने इस दौरान कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आपको बता दें कि अदालत ने आरोपी दीपक यादव को इस मामले में फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उप-खंड (ए) और खंड (3) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्यसभा के लिए 4 नए सदस्यों को मनोनीत किया है. पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, उज्ज्वल देवराव निकम के नाम शामिल हैं. यह नियुक्तियां नामित सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण रिक्त हुए स्थानों को भरने के लिए की गई हैं. गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना (एस.ओ. 3196(ई) के अनुसार, 12 जुलाई 2025 को इसका ऐलान किया गया. नामित सदस्यों में उज्ज्वल देवराव निकम, सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और डॉ. मीनाक्षी…
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के पास डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई। हालांकि हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया गया है। आग इतनी भयावह है कि आसमान में सिर्फ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। वहीं इस हादसे में कई डीजल भरे कई टैंकों में आग लग गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल आग लगने के बाद दमकलकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। राजा रघुवंशी मर्डर केस में दो लोगों को मिली जमानत, शिलॉन्ग कोर्ट ने दिया फैसला चार…
शिलॉन्ग: शिलॉन्ग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पहली जमानत मंजूर कर ली है. शिलॉन्ग कोर्ट ने फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलवीर को जमानत दे दी है. इन दोनों की ही न्यायिक हिरासत खत्म हो चुकी थी और उनके वकील ने दोनों की जमानत की अर्जी दी थी. तोमर और बलवीर पर बिजली व्यापारी सिलोम जेम्स के साथ मिलकर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है. अब कोर्ट 16 जुलाई को सिलोम जेम्स की जमानत पर सुनवाई करेगी. वहीं मुख्य आरोपी सोनम, राज और तीन अन्य न्यायिक हिरासत में हैं. सैफ अली खान पर हमले के…
बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय ने सैफ अली खान को चाकू मारने की घटना के बारे में बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। अब इस मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में जान आप भी हैरान होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सैफ पर हमला होने के तुरंत बाद करीना कपूर खान की कार पर हमला हुआ था। हालांकि, करीना को इस दौरान कोई चोट नहीं आई। लेकिन, इस घटना ने एक्ट्रेस को झकझोर कर रख दिया था। रोनित, जिनकी सुरक्षा एजेंसी को सैफ और करीना ने सिक्योरिटी के लिए नियुक्त किया था। उन्होंने बेबो…
कनाडा में एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर बीते दिनों की गई फायरिंग की जिम्मेदारी आंतकी समूह SFJ ने ली है. SFJ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कपिल शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि कनाडा उनके लिए सही नहीं है, ऐसे में उन्हें अपना कारोबार बंद कर लेना चाहिए. इस धमकी में आगे कहा गया है कि जो लोग हिन्दुत्व का समर्थन करते हैं उनके लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है. अगर अपनी बेहतरी चाहते हैं तो वो यहां से भारत लौट जाएं. गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कपिल शर्मा पर हिंदुत्व का…
गुरुग्राम में स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के बाद जांच तेज हो गई है। राधिका मर्डर केस में पुलिस आरोपी पिता दीपक से पूछताछ कर रही है। इस बीच दीपक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि आरोपी दीपक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह पिछले 15 दिनों से सोया नहीं था। घर में बेचैन घूमता रहता था। घर में किसी से बात तक नहीं करता था। पूछताछ में सामने आई जानकारी के मुताबिक, राधिा अपने पिता दीपक की काउंसलिंग भी करती थी। कुछ समय पहले दीपक के दबाव…
कोलकाता: कोलकाता के IIM में छात्रा के साथ रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा के साथ बिजनेस स्कूल के एक हॉस्टल में रेप किया गया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के एफआईआर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. नासा करेगा एक्सियम मिशन-4 के प्रस्थान का सीधा प्रसारण, जानें कहां से रखें शुभांशु शुक्ला की वापसी पर निगाह पीड़िता ने पुलिस को…
नई दिल्ली: नासा ने घोषणा की है कि वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से एक्सियम मिशन-4 के प्रस्थान और पृथ्वी पर वापसी का सीधा प्रसारण करेगा। यह मिशन एक निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है, जिसमें भारत के शुभांशु शुक्ला समेत 4 अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। प्रस्थान 14 जुलाई, सोमवार को सुबह 7:05 बजे (ईस्टर्न डेलाइट टाइम) अंतरिक्ष स्टेशन के हॉर्मनी मॉड्यूल के स्पेस-फेसिंग पोर्ट से स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए होने की संभावना है। पृथ्वी वापसी के बाद यह यान कैलिफोर्निया तट के पास सागर में लैंड करेगा। मैंने ईंधन बंद नहीं किया… एअर इंडिया के पायलट ने क्रैश से…
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे को आज एक महीना पूरा हो चुका है. इस हादसे को लेकर अब विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो यानी एएआईबी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट भी जारी किया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि विमान के उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद इंजन के ईंधन स्विच ‘रन’ से ‘कटऑफ’ पर चले गए थे. दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी चार मंजिला इमारत, दो की मौत, कई के फंसे होने की खबर, राहत-बचाव कार्य जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉकपिट की रिकॉर्डिंग में…
Contact Us
Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh
Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com
Important pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ||||||
| 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
| 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
| 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | 29 |
| 30 | 31 | |||||
© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology
