Author: bharatadmin

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक युवक और नाबालिग लड़की का शव मिला है.  जिले के एसपी ने इसकी पुष्टि की है. मौके से एक पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है. दरअसल, ये दोनों शव जैसलमेर जिले के साधेवाला क्षेत्र में स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा के पास मिले हैं. मृतकों में एक 18 वर्षीय युवक और एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की शामिल हैं. शवों की हालत से अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत करीब सात दिन पहले हुई होगी. शव भारत-पाक तारबंदी से 10-12 किलोमीटर भीतर भारतीय क्षेत्र में पाए…

Read More

ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान भगदड़ के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुरी के जिला कलेक्टर और SP का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने विकास आयुक्त की देखरेख में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं और जिला कलेक्टर और…

Read More

Shefali Jariwala Death : एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत के मामले में पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं. जांच में पता चला है कि शेफाली पिछले सात से आठ सालों से नियमित रूप से एंटी-एजिंग दवाओं का सेवन कर रही थीं. 27 जून को उनके घर में पूजा का आयोजन था, जिसके कारण शेफाली व्रत पर थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी-एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया था. यह दवाएं उन्हें वर्षों पहले एक डॉक्टर की सलाह पर दी गई थीं, और तब से वह हर महीने यह ट्रीटमेंट लेती आ रही थीं. पुलिस…

Read More

कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा संग गैंगरेप मामले में टीएमसी नेताओं के विवादास्पद बयान से मामला गरमाने लगा है। पहले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और अब पार्टी के विधायक मदन मित्रा ने विवादास्पद बयान दिया है। इसको लेकर महुआ मोइत्रा ने दोनों नेताओं को कड़ी फटकार लगाई है। मोइत्रा ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हर पार्टी में महिलाओं से नफरत करने वाले लोग हैं। लेकिन ममता बनर्जी की पार्टी ऐसे नेताओं को बर्दाश्त करने वाली नहीं हैं। उन्होंने लिखा कि टीएमसी में अगर कोई नेता गलत बात करता है हम उसे…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में देशवासियों से कई प्रेरणादायक विषयों पर बात की. उन्होंने अपने संबोधन में अंतरिक्ष में भारत की नई उपलब्धियों और समाज के दो महत्वपूर्ण पेशों—डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए)—के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया. पीएम मोदी ने इस एपिसोड में भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर गर्व जताया. उन्होंने कहा, “इस समय सबकी निगाहें अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर पर भी हैं. भारत ने एक नया इतिहास रचा है.” पाकिस्तान ने आत्मघाती कार बम हमले के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार, केंद्र सरकार ने दिया मुहतोड़ जवाब इस…

Read More

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान इलाके में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को दोषी ठहराने की पाकिस्तान की कोशिशों को भारत ने शनिवार रात सिरे से खारिज कर दिया.  इस हमले में कम से कम 13 सुरक्षाकर्मी मारे गये और 24 घायल हो गये.  विदेश मंत्रालय ने कहा,‘‘हमने पाकिस्तानी सेना का आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया गया है.” मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम अवमानना योग्य इस बयान को पूरी तरह से खारिज करते हैं. ” पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में मची…

Read More

कोलकाता : दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा के साथ 25 जून को संस्थान के दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा गार्ड रूम में कथित तौर पर बलात्कार किया गया। लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में मनोजीत मिश्रा को मुख्य आरोपी जबकि जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को सह-आरोपी बनाया गया है। कॉलेज से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज ने छात्रा द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में लगाए गए सामूहिक बलात्कार के आरोपों की पुष्टि की है। कौन हैं आरोपी मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय? पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ…

Read More

पुरी: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे, जब भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा हुए थे, उसी दौरान वहां काफी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। पुरी के श्रीगुंडिचा मंदिर के पास रविवार को मची भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए।  उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फटा और बह गए 17 मजदूर, SDRF और पुलिस की टीम कर रही तलाश 6 की हालत गंभीर घटना की अधिक जानकारी…

Read More

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट क्षेत्र में देर रात बादल फटने के कारण आए सैलाब में 17 मजदूर बह गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा करीब रात के एक बजे हुआ जब 17 मजदूर एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। अचानक बादल फटने की घटना से मौके पर मौजूद पानी की तेज धार में सभी मजदूर बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल मौके पर SDRF और पुलिस टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। क्षेत्र में तेज बारिश और मलबा आने से हालात गंभीर बने हुए हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में दबे मजदूरों की तलाश जारी है। मुंबई आ रहे…

Read More

मुंबई : अदीस अबाबा से मुंबई की ओर आ रही थी इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट ET640 को शुक्रवार देर रात एक गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में मिड-एयर डिप्रेशराइजेशन की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सात यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। विमान ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर रात 1:55 बजे आपातकालीन लैंडिंग की। इस घटना में एक यात्री को गंभीर हालत के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस दौरान विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। कर्नाटक में पांच बाघों की मौत से उठा पर्दा, वजह जानकर…

Read More