79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए टेक्नोलॉजी सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने को लेकर कई घोषणाएं की हैं। मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप से लेकर नेक्स्ट जेनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी 6G को भी भारत में ही विकसित किया जाएगा। पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है, जिनकी लागत 4594 करोड़ रुपये तक है। केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा कि इन 4 में से दो प्रोजेक्ट ओडिशा, एक पंजाब और एक आंध्र प्रदेश में स्थापित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पहली बार मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में लहराया तिरंगा, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक पहल

मिशन मोड में 6G की तैयारी

लाल किले के ऐतिहासिक प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि 6G टेक्नोलॉजी को मिशन मोड में डेवलप किया जा रहा है। वहीं गेमिंग सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है, इनमें से ज्यादातर विदेशी गेमिंग कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं। भारत के पास एक बड़ा हैरिटेज है और हम गेमिंग की दुनिया में नए टैलेंट को ला सकते हैं। हम दुनियाभर के बच्चों को अपने देश में बने गेम की तरफ आकर्षित कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वो चाहते हैं कि भारत के युवा, बच्चे और आईटी प्रोफेशनल्स के साथ-साथ भारत के एआई प्रोफेशनल गेमिंग की दुनिया पर राज करे।

तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में 6 युवकों की मौत, ड्राइवर गंभीर

मेड इन इंडिया चिप

पीएम मोदी ने लालकिले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि साल के अंत तक भारत में बने चिप उपलब्ध हो जाएंगे। ये चिप नोएडा और बेंगलुरू के डिजाइन फैसिलिटीज में तैयार किए जाएंगे। कुछ समय पहले ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा और बेंगलुरू में चिप डिजाइन फैसिलिटी का उद्घाटन किया है। इन दोनों स्टेट-ऑफ-आर्ट डिजाइन फैसिलिटीज में मॉडर्न 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर वाले चिप डिजाइन किए जाएंगे।

भारत के पहले डिजाइन सेंटर में कटिंग एज 3nm चिप बनाया जाएगा। यह भारत के लिए ग्लोबल सेमीकंडक्टर इनोवेशन के क्षेत्र में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। इससे पहले भारत में 7nm और 5nm चिप डिजाइन किए जा चुके हैं। 3nm चिप के साथ भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जिन्हें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले सेमीकंडक्टर के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ में आजादी का जश्न: भाजपा-कांग्रेस कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न

पीएम मोदी की 5 बड़ी घोषणाएं

मेड इन इंडिया चिप- सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की आत्मनिर्भरता

6G – नेक्स्ट जेनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में भारत मिशन मोड में लगा हुआ है

गेमिंग- भारत में गेमिंग सेक्टर को बढ़ावा

डिजाइनिंग- भारत में डिजाइन किया गया और दुनिया के लिए डिजाइन किया गया

एआई- एआई के सेक्टर में भारत बने ग्लोबल लीडर

पीएम मोदी का Next Gen GST रिफॉर्म ऐलान: घटेंगे टैक्स, सस्ती होंगी जरूरी चीजें

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version