भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से लापता महिला कांस्टेबल की हत्या (Bhubaneswar Murder Mystery) की गुत्थी सुलझ गई है. हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति निकला. यह वह शख्स है, जिससे उसने गुपचुप तरीके से शादी की थी. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. 25 साल की ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल सुभामित्रा साहू 6 सितंबर को ड्यूटी के लिए घर से निकली और लापता हो गई थी. उसका शव ओडिशा के क्योंझर जिले के एक जंगल में दबा हुआ मिला. पुलिस ने महिला के कांस्टेबल पति को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. ये जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी.

राहुल के GenZ पोस्ट पर BJP का हमला, कहा- जो श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल में हुआ, वही भारत में कराना चाहते हैं

ड्यूटी के लिए निकली फिर गायब हो गई

पुलिस ने बताया कि जगतसिंहपुर जिले के पारादीप की रहने वाली सुभामित्रा साहू ड्यूटी के लिए घर से निकली उसके बाद उसका कुछ भी पता नहीं चल सका. उसकी मां ने अगले दिन कैपिटल पुलिस स्टेशन में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

समतल हो गया Lashkar-e-Taiba का ट्रेनिंग सेंटर, आतंकी ने ही खोल दी Pakistan की पोल

पुलिस कांस्टेबल के पति पर था हत्या का शक

भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने मीडिया को बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कांस्टेबल सुभामित्रा साहू ने जुलाई 2024 में दीपक राउत नाम के एक शख्स के साथ गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी. पति दीपक भी पेशे से पुलिस कांस्टेबल है. वह इस मामले में मुख्य संदिग्ध था, क्योंकि सुभामित्रा साहू को आखिरी बार उसके साथ ही भुवनेश्वर में देखा गया था.

समतल हो गया Lashkar-e-Taiba का ट्रेनिंग सेंटर, आतंकी ने ही खोल दी Pakistan की पोल

पति ने कबूली पत्नी की हत्या की बात

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि 6 सितंबर को उसने सुभामित्रा को उसके वर्कप्लेस से अपनी कार में उठाया और दोपहर 2 से 3 बजे के बीच गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. बाद में उसके शव को भुवनेश्वर से करीब 170 किमी. दूर क्योंझर जिले के घाटगांव इलाके के एक जंगल में दफना दिया.

उधार दिए 10 लाख रुपये बने हत्या की वजह

पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह दोनों के बीच आर्थिक विवाद है. कमिश्नर ने बताया कि दीपक राउत ने सुभामित्रा से कथित तौर पर लगभग 10 लाख रुपये लिए थे. जबकि सुभामित्रा चाहती थी कि दीपक इन पैसों को उसे लौटा दे, ताकि वह इस पैसों से अपनी और दीपक की शादी समाज के तरीके से कर सके. बस यही बात सुभामित्रा की हत्या की वजह बन गई.

मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले: नवंबर के बाद भारत पर 25% टैरिफ हटने की संभावना

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version