सभी नगरीय निकायों, विकासखण्ड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में हुआ तिरंगा रैली का आयोजन*

छत्तीसगढ़
मुंगेली:  राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने और शहीद जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से जिले में शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ अभियान के तहत आयोजित की गई, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल की अगुवाई में जिला मुख्यालय मुंगेली में कृषि उपज मंडी से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम तक तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के समापन पर अमर जवान ज्योति स्तंभ में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों व वीर जवानों के शौर्य को नमन किया गया। इसके साथ ही मुंगेली जिले के शहीद वीर जवानों धनंजय सिंह राजपूत, छत्रधारी सिंह जांगड़े, आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकुमार कश्यप की शहादत को याद किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश को यह विश्वास दिलाया है कि भारत अब किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमारे जवानों ने जिस तरह वीरता से देश की रक्षा की है, वह प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर देता है। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर देश की अखंडता व संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अपने संबोधन में कहा, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह स्पष्ट कर दिया है, कि भारत अब आत्मनिर्भर और सैन्य दृष्टि से सशक्त राष्ट्र है। अगर कोई चुनौती देगा, तो भारत उसका करारा जवाब देगा।
पहचान हमारे देश से होती है। जब भी देश की एकता या मातृभूमि पर आंच आती है, तो पूरा भारत एक हो जाता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने नापाक देश को प्रेरणा दी है। इस अवसर पर सभी नगरीय निकायों, विकासखंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। रैलियों में ‘हम सेना के साथ हैं’, ‘ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र’ जैसे नारों वाले बैनर एवं पोस्टरों का उपयोग कर जवानों के शौर्य को नमन किया गया।

*दिलीप कुमार की रिपोर्ट*

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version