नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद  में 12 जून को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. जांचकर्ताओं ने उस विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) बरामद कर लिया है, जो हादसे के कारणों का सुराग देने में बेहद अहम माना जाता है. इस हादसे में कुल 270 लोगों की जान गई थी, जिनमें 241 यात्री विमान में सवार थे. इससे पहले Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने सिर्फ फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) मिलने की पुष्टि की थी. अब दोनों “ब्लैक बॉक्स” यानी FDR और CVR मिल जाने से उम्मीद है कि जांच एजेंसियां हादसे की असल वजह तक पहुंच सकेंगी.

Pune Bridge Collapse: 1990 में बना ब्रिज, कभी नहीं हुआ ऑडिट, पुणे पुल हादसे में 4 की मौत, कुछ लोग अब भी लापता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा ने रविवार को हादसे की जगह का दौरा किया और सिविल अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की. इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें ब्लैक बॉक्स की बरामदगी की जानकारी दी.

गुवाहाटी में एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, ठुकरा दी पैसे वापस करने की पेशकश

क्या होता है कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर?

कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, पायलट और सह-पायलट के बीच आखिरी पलों की बातचीत, चेतावनियों, ऑडियो अलार्म और अन्य तकनीकी आवाज़ों को रिकॉर्ड करता है. यह किसी भी विमान दुर्घटना के पीछे की मानवीय या तकनीकी चूक की परतें खोलने में अहम भूमिका निभाता है.

बताते चलें कि 12 जून को अहमदाबाद के बाहरी इलाके में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.   मलबे के बीच से अब तक कई अहम सबूत जुटाए जा चुके हैं.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version