कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी छात्रा के गैंगरेप और हत्या के मामले ने सबको हिलाकर रख दिया था। इस बीच कोलकाता में एक बार फिर एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना देखने को मिली है। इस बार साउथ कोलकाता में कस्बा लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। इस मामले में कस्बा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद से बीजेपी इसे लेकर सरकार पर हमलावर मोड में है। बीजेपी ने कोलकाता में गैंगरेप केस की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को हिरासत में ले लिया है।

RAW Chief: कौन हैं IPS पराग जैन? जो बने RAW के नए बॉस, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी बड़ी भूमिका

प्रदर्शन कर रहे थे सुकांत मजूमदार

दरअसल, 25 जून की शाम को कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं इस जघन्य घटना के खिलाफ शनिवार को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं गैंगरेप की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये जाने पर सुकांत मजूमदार ने कहा, “यह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा है। ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया। पुलिस ने मुझे और अन्य कार्यकर्ताओं (भाजपा के) को गिरफ्तार कर लिया है।”

न्यूज चैनल की फेमस महिला एंकर ने किया सुसाइड, घर में पंखे से लटका मिला शव

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से 2 कॉलेज के छात्र हैं, जबकि एक कॉलेज का पूर्व छात्र है। इसके अलावा शनिवार को कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा, “हमने आज सुबह सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसके जवाब अस्पष्ट थे। सीसीटीवी फुटेज से कॉलेज में उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी।” अधिकारी ने बताया कि गार्ड अपनी ड्यूटी निभाने में विफल रहा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस समय वह ड्यूटी पर अकेला था या नहीं। घटना 25 जून की शाम को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई थी।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version