बिहार : बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी की गाड़ी से हादसा हो गया. सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान गाड़ी के नीचे आ गया. वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने खींचकर उस पुलिसकर्मी को बाहर निकाला. बाद में, राहुल गांधी ने भी उनका हालचाल पूछा.

अद्भुत आस्था का नज़ारा, भगवान को अर्पित किया जाएगा 140 करोड़ का सोना, मुख्यमंत्री ने खुद किया ऐलान

हादसा उस समय हुआ, जब राहुल गांधी की यात्रा नवादा से होकर गुजर रही थी. भारी भीड़ को संभाल रहे एक पुलिसकर्मी का पैर उस गाड़ी के आगे के पहिए के नीचे आ गया, जिस पर राहुल गांधी और अन्य नेता सवार थे. दर्द में कराहते पुलिसकर्मी को वहां पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने खींचकर निकाला.

राहुल गांधी ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने पुलिसकर्मी के लिए पानी की बोतल दी. राहुल के इशारा करने पर सुरक्षाकर्मी घायल पुलिसकर्मी को उनके पास लेकर गए. राहुल ने उससे हालचाल पूछा और उचित देखभाल करने का निर्देश दिया.

इससे पहले, नवादा के भगत सिंह चौक पर सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच साझेदारी है और ये मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वोट आपका अधिकार है और यह अधिकार संविधान देता है. नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त मिलकर यह अधिकार छीन रहे हैं.

Trump का माइक्रोफोन रह गया ऑन, मैक्रों से Putin पर की गई फुसफुसाहट हुई सार्वजनिक – VIDEO वायरल

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव वोट चोरी किए गए. अब बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर नए तरीके से वोटों की चोरी की जा रही है. लेकिन मैं, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के बाकी नेता कहना चाहते हैं कि हम बिहार में एक वोट भी चोरी नहीं करने देंगे.

उन्होंने सभा में कुछ ऐसे लोगों को भी खड़ा किया, जिनके नाम कथित तौर पर मतदाता सूची से कटे गए हैं. राहुल ने कहा कि बिहार में ऐसे लाखों लोग हैं, जिन्होंने पहले वोट दिया था, अब उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं.

Vice President Election 2025: इंडिया गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को बनाया उम्मीदवार

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version