रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) की मांग पर दरों में औसतन 1.89 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

पानी से घर हिल रहा है, बचा लो… हिमाचल में 2 परिवार के बह 9 लोग, 150 किलोमीटर दूर मिली 4 के शव

नई दरों के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अब पहले की तुलना में 10 पैसे से 20 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान करना होगा। वहीं, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं यानी दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों आदि के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

3.81 करोड़ रुपये, ₹42 लाख से ज्यादा का सोना-चांदी, मंदिर में मिले दान का Video आया सामने

इस निर्णय से राज्य के लाखों उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का आर्थिक भार बढ़ने की संभावना है। हालांकि आयोग ने दरों में इस वृद्धि को आवश्यक खर्चों और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण उचित ठहराया है।

अंतरिक्ष से कब वापस लौटेंगे शुभांशु शुक्ला? नासा ने कर दिया खुलासा

उल्लेखनीय है कि विद्युत दरों में यह वृद्धि आगामी वित्तीय वर्ष से प्रभावी होगी और सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को इसका असर महसूस होगा। उपभोक्ता संगठनों ने इस बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई है और सरकार से राहत देने की मांग की है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version