मुंबई: महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कई जगहों से हादसों की खबरें सामने आई हैं. गणेश विसर्जन के दौरान महाराष्ट्र में 22 श्रद्धालुओं की मौत की खबरें आ रही है. जहां शाहपुर में पांच युवकों के बहने की खबर है, जिनमें से दो की मौत हो गई है. वहीं उत्तर महाराष्ट्र में पांच लोगों की जान गई है. पुणे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. विदर्भ क्षेत्र में दो लोगों की मौत की खबर है. साकीनाका में भी दो लोगों की जान गई है. भंयदर में एक व्यक्ति की मौत हुई है. लालबाग में एक लड़की की मौत की खबर है. वहीं अंधेरी में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर जेन-Z का हंगामा, संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, कई इलाकों में कर्फ्यू लागू

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की खूब धूम

गणेशोत्सव के सबसे बड़े और लोकप्रिय जुलूस लालबागचा राजा के विसर्जन के दौरान इस साल भी लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. लगभग 32 से 35 घंटे तक चले इस भव्य जुलूस में भक्त अपने प्रिय गणपति के अंतिम दर्शन के लिए लालबाग से गिरगांव चौपाटी तक पैदल यात्रा करते रहे. लेकिन, श्रद्धा और भक्ति के इस माहौल में जेबकतरों और स्नैचरों ने भीड़ का फायदा उठाया और बड़ी संख्या में भक्त चोरी की घटनाओं का शिकार हो गए. मुंबई पुलिस के अनुसार, इस वर्ष जुलूस के दौरान 100 से अधिक मोबाइल चोरी की शिकायतें दर्ज की गईं.

घर के बाहर AC यूनिट में लगी आग: पति-पत्नी और बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

जेबकतरों और स्नैचर की आई मौज

कालाचौकी पुलिस थाने के बाहर शिकायत दर्ज कराने के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. अब तक 10 मामले आधिकारिक तौर पर दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 4 चोरी हुए फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने इस संबंध में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मोबाइल चोरी के अलावा सोने की चेन चोरी के भी कई मामले सामने आए. पुलिस ने बताया कि अब तक 7 केस दर्ज किए गए हैं. इनमें से 2 सोने की चेन बरामद कर ली गई हैं, जबकि 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

Red Fort Kalash Theft: लालकिले से तीन सोने के कलश चोरी, ‘झोले वाला चोर’ हापुड़ से दबोचा गया

ड्रोन के इस्तेमाल पर केस दर्ज

इसी बीच, मुंबई की भोईवाड़ा पुलिस ने विसर्जन जुलूस के दौरान ड्रोन के इस्तेमाल से जुड़े मामलों में भी केस दर्ज किया है. नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. हर साल की तरह इस बार भी लालबाग और आसपास के क्षेत्रों में संगठित गिरोह सक्रिय रहे. भीड़भाड़ में सैकड़ों भक्त उनकी चालों का शिकार हुए. पुलिस की कड़ी तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इन घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. गणेशोत्सव के दौरान कड़ी सुरक्षा और पुलिस तैनाती के बावजूद, इन घटनाओं ने गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और ऐसे भीड़-भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के दौरान अपने मोबाइल फोन, आभूषण और कीमती सामान सुरक्षित रखें.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर क्यों लगा किसानों का अपमान करने का आरोप? भाजपा ने बोला हल्ला

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version