छत्तीसगढ़
कोरबा हिन्दू समाज की बिटिया कटघोरा क्षेत्र निवासी शोभा सिंह को लव जिहाद से बचाकर उसके माता को सौपने एवं बहला फुसलाकर कुमारी शोभा सिंह के साथ षड़यंत्र पूर्वक फंसाने का कार्य करने हेतु आरोपी तौसीफ निवासी कटघोरा क्षेत्र के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए हिन्दू संगठन की महिलाओं ने कटघोरा थाना का घेराव कर दिया।

बता दें कि कटघोरा क्षेत्र निवासी श्रीमती विमलेश सिंह की पुत्री कुमारी शोभा सिंह पिता राकेश सिंह उम्र २२ वर्ष निवास कसनिया, कटघोरा दिनांक २२/०४/२०२५ को घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकली और धर वापस नहीं आयी, जिसकी गुमशुदगी सुचना कटघोरा थाने में २२/०४/२०२५ को परिवार वालों के द्वारा दी गई। दिनांक २६/०४/२०२५ को शाम ४ बजे थाने से काल आने पर श्रीमती विमलेश सिंह (माता) मिलने गई तो बोला गया कि आपकी बेटी आपसे मिलना नहीं चाहती और आपकी बिटिया ने कटघोरा निवासी तौशिफ मेमन पिता इब्राहिम मेमन के साथ विवाह कर ली है।

श्रीमती विमलेश सिंह जी के द्वारा बार बार निवेदन करने के बाद भी उन्हें अपनी बिटिया से उस समय मिलने नहीं दिया गया। बाद में उनके द्वारा निवेदन पत्र बनाकर देने के पश्चात कुमारी शोभा सिंह को साखिउ केंद्र में भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी एवं लड़की से संपर्क करने पर पता चला है कि उसे बहला फुसला कर कोलकाता ले जाया गया था और मस्जिद में मौलवी के समक्ष विवाह किया गया है। पहली बार जब कुमारी शोभा सिंह अपनी माँ से मिली तो बहुत रोई और घर वापस आने की मंशा जाहिर की। जिससे यह पता चलता है कि लड़की घर वापस आने को तैयार थी लेकिन बाद में लड़के द्वारा बहला फुसला कर या फिर दबाद डालकर शोभा सिंह को अपने पक्ष में लिया गया। ऐसी परिस्थिति में साफ प्रस्तुत होता है कि कुमारी शोभा सिंह की मानसिक स्थिति सही नहीं है।

चूंकि कुमारी शोभा सिंह के द्वारा उनकी माता जी श्रीमती विमलेश सिंह को बताया गया कि उसे बहला फुसलाकर मस्जिद में विवाह किया गया है, लिहाजा लड़के के द्वारा थाने एवं कोर्ट में प्रस्तुत दस्तावेजों की सत्य प्रतिलिपि लड़की की माता जी को दिया जाये।

चूंकि तौशिफ मेमन के द्वारा बहला फुसलाकर मस्जिद में विवाह किया गया है जो कि संवैधानिक तौर पर विवाह अधिनियम के तहत वैध नहीं है और कुमारी शोभा सिंह की मानसिक स्थिति भी सही नहीं है।

इन्हीं कारणों से हिन्दू संगठन ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से मांग की है कि कुमारी शोभा सिंह को उनकी माता श्रीमती विमलेश सिंह को सौंप दिया जाये एवं साथ ही तौशिफ मेमन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दें, ताकि भविष्य में कोई अन्य हिन्दू लड़की लव जिहाद का शिकार ना हो सके।

यह भी पढ़ें: NCP नेता की बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिवार ने जताया हत्या का शक

यह भी पढ़ें: जिम आने वाली महिला को ट्रेनर ने प्रेमजाल में फंसाया, पीड़ित पति ने रोते हुए लिखा सुसाइड नोट, मुख्यमंत्री से की सख्त कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज फिर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, अगले 3 तीन घंटे में 3 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी..

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version