शिलांगः सोनम रघुवंशी समेत राजा रघुवंशी मर्डर केस के सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों की पूछताछ और पुलिस की जांच में सबसे बड़ा अपडेट यह निकलकर आया है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम नहीं बल्कि उसका कथित प्रेमी राज कुशवाहा है। राज ने साजिश रची और सोनम ने उसका साथ दिया।

एयर इंडिया प्लेन क्रैश: विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत, प्रशासन ने किया कंफर्म

राजा की हत्या कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं 

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि ये कोई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं है। राजा की हत्या करने वाले राज के दोस्त थे। ये सिर्फ दोस्त राज कुशवाहा के लिए फेवर कर रहे थे। जिसमें एक राज का चचेरा भाई भी शामिल है।

चार बार रची गई हत्या की साजिश, तीन बार प्लान हो गया था फेल

जानकारी के अनुसार, फरवरी में राज ने सोनम को गायब करने का प्लान बनाया था। फरवरी में पहला प्लान था की सोनम को नदी में बहा देते। दूसरा प्लान था, किसी महिला का शव अर्रेंज करके सोनम की स्कूटी के साथ जला देते ताकि सबको लगता की सोनम मर गई, लेकिन ये दोनों प्लान फरवरी में कामयाब नहीं हो पाए। इसी दौरान 11 मई को सोनम की शादी राजा रघुवंशी से हो गयी।

शादी के बाद सोनम और राजा कामाख्या देवी मंदिर दर्शन करने गए। 19 मई को राज के तीनों दोस्त विशाल, आनंद और आकाश पहले से ही गुवाहाटी आ गए थे। गुवाहाटी में ही पहले राजा को मारने का प्लान था लेकिम वो प्लान भी कामयाब नहीं हो पाया। गुवाहाटी वाला प्लान भी सफल नहीं हुआ। तब सोनम ने सोहरा में राजा की हत्या का प्लान बनाया। सोहरा में ये सब सोनम से मिले, पार्किंग में मुलाकात हुई। तीनों ने राजा की हत्या की और शव को खाई में फेंक दिया। सोनम वहीं मौजूद थी। इसके बाद ये लोग दोपहर 2:18 पर स्पॉट से निकल गए।

अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे फ्लाइट में मौजूद

हत्यारों का सोनम ने दिया था साथ

सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दिया, क्योंकि आकाश की शर्ट पर खून लग गया था। एक स्कूटी सोनम खुद चला कर निकली। AV पॉइंट पर सोनम का रेनकोट फेक दिया गया। जांच में सामने आया की आकाश की शर्ट पर खून के धब्बे थे। रेनकोट फेंकने के बाद आकाश स्कूटी चलाने लगा और सोनम आकाश के पीछे बैठ गयी।

जो स्कूटी राजा ने किराए पर ली थी वो स्कूटी आनंद स्पॉट से लेकर निकला और सोहरा बॉर्डर के पास स्कूटी छोड़ दी। टैक्सी स्टैंड से सोनम ने टेक्सी बुक की, सोनम ने बुरखा पहना जो राज में विशाल के हाथों भिजवाया था।

BREAKING – अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, टेक ऑफ करते ही हुआ हादसा, कुल 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा था विमान

राज के कहने पर सोनम ने भाई को किया था फोन

सोनम टैक्सी से गुवाहाटी पहुंची और वहां से बस पकड़ कर सिलीगुड़ी पहुंची, फिर बस से पटना, पटना से आरा, आरा से ट्रेन से लखनऊ गयी और वहां से बस पकड़ कर इंदौर चली गयी। जब आरोपियों को पता चला पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है तो राज ने सोनम को इंदौर छोड़ने को कहा। जब पुलिस टीम रेड कर रही थी और एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया राज को इसकी भनक लग गयी थी।

राज परेशान हो गया। राज ने सोनम को फोन किया और बोला की तुम जहां भी हो अपने परिवार को कॉल करो और बोलो की किडनैपर्स के चंगुल से छूट गयी हूं। हमने पांचो को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ चल रही है। जल्द क्राइम सीन को रिक्रिएट किया जाएगा।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version