आज का राशिफल : 2 मई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। ज्योतिषीय गणना बताती है कि आज चंद्रमा का संचार मिथुन राशि में आर्द्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज गुरु और मंगल के मध्य में स्थित होंगे और शुक्र एवं बुध से चतुर्थ दशम योग बनाएंगे जिससे आज वसुमती योग भी बन रहा है जिससे आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। आपकी कोई चली आ रही परेशानी दूर होगी, राहत की सांस लेंगे। आज आपको मित्रों और सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको आज करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जो लोग नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं उनको कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से संबंधित काम करने वालों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा।

​वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। आप आज सुख साधनों पर भी धन खर्च करेंगे। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके करियर में प्रगति होगी और आपको कुछ नए मौके मिलेंगे। कुछ नए संपर्क भी आपके आज बनेंगे जिनसे आपको फायदा होगा। आपको आज प्रबंधन क्षमता का भी फायदा मिलेगा।

​मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से अच्छा है। आपको आज किसी समस्या और उलझन से राहत मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा और आपको कुछ नए मौके भी मिलेंगे। आपकी लव लाइफ भी आज रोमांटिक और सुखद रहने वाली है। आप आज मौज मनोरंजन पर भी धन खर्च करेंगे। आपको आज जीवनसाथी की मदद भी करनी होगी। कोई चाहत पूरी होने से खुशी मिलेगी।

​कर्क राशि

कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी योजना पर काम करते हुए संभलकर चलना होगा नहीं तो असफलता से निराशा होगी। वैसे आज आपका मन विचलित भी रहेगा। आपके मन में कई तरह के विचार आते रहेंगे जिससे आप उलझन में रहेंगे। आपका दिन भी आज खर्चीला रहेगा। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च भी करने होंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रहें और दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचें। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। विदेशी क्षेत्र से भी फायदा हो सकता है।

​सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज सितारे अनुकूल स्थिति को दर्शा रहे हैं। आपकी कोई चाहत पूरी होने की खुशी होगी। आपको आज दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। आपको आज बिजनस डील में बड़ा लाभ मिल सकता है। आपकी आय में भी वृद्धि होने के संकेत हैं। आप मौज-मस्ती, पार्टियों और किसी प्रियजन के साथ घूमने-फिरने के लिए समय निकालना चाहेंगे। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भी आप भाग ले सकते हैं। आपको आज आज आर्थिक मामलों में कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है।

​कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपनी बुद्धि और रचनात्मक क्षमता से लाभ उठाने का है। आपकी कल्पना शक्ति भी आज अच्छी रहेगी। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। आप आज अपने रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आपको सगे संबंधियों से सहयोग भी मिलेगा लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वाणी कुशलता से भी लाभ ले पाएंगे।

​तुला राशि

तुला राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने किए कार्य के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। कमाई में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। लेकिन कमाई के साथ आज आपके खर्च भी बढेंगे। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे, जिससे आपका सामाजिक दायरा बढेगा। पारिवारिक रिश्ते मधुर और सुखद बने रहेंगे।

​वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज काम और कारोबार में कुछ बदलाव ला सकते हैं जिससे आपको फायदा होगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ आपको मान सम्मान भी मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लोहा और बिजली के काम में विशेष रूप से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

​धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको आज पूर्व परिचित और संपर्क से फायदा हो सकता है। आपके भाई-बहनों को आज कोई सफलता मिल सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता, धैर्य और चातुर्य से पारिवारिक संबंधों की बेहतरी के लिए काम करेंगे और इसका लाभ आप कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप सफलता पाएंगे। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग लेने का भी मौका मिलेगा।

​मकर राशि

मकर राशि के जातकों की कोई चाहत पूरी होगी। आप कोई रचनात्मक और नया काम भी कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको आज लाभ मिलेगा। आपको आज करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा, पूर्व में किए काम के लिए आपको आज प्रोत्साहन मिल सकता है। आप आज परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रख पाएंगे और आपको आज उनसे अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आप आज सफलता पाएंगे। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मन पसंद भोजन का भी आनंद लेंगे।

​कुंभ राशि

आज शुक्रवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान दोनों ही बढेगा। प्रभावशाली लोगों से भी आपके संपर्क बनेंगे। आपको किसी के सलाह सहयोग का भी फायदा मिल सकता है। कमाई के लिहाज से भी दिन आज अच्छा रहेगा। आप अपने पारिवारिक रिश्तों और व्यक्तिगत रिश्तों में तालमेल बनाए रख पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का संयोग बनेगा। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे।

​मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। आपको दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए। वैसे आज आपको बुद्धि और कार्यकुशलता का भी लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपका काम सुचारू चलेगा। आपको आज कुछ नया करने का भी मौका मिल सकता है। अधिकारियों से आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके मित्र और सहकर्मी आपकी आज मदद कर सकते हैं, विपरीतलिंगी सहकर्मी से विशेष रूप से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अच्छा है। आपको आज किसी बिल और लेन देन को निपटाना होगा।

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version