Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर से पत्नी के साथ हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए राजा रघुवंशी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी सोनम रघुवंशी ने SIT पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सारे सबूत सामने रख कर सोनम से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ में सोनम ने कहा कि, हां, वो अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल थी। मेघालय पुलिस ने जब सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा का आमना-सामना करवाया, तो सोनम टूट गई और उसने अपने पति राजा कुशवाहा की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल ली। पुलिस ने पुख्ता सबूतों के साथ दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।

Coronavirus Case : देश में कोरोना वायरस के 6 हजार से ज्यादा एक्टिव केस, अब बड़ा फैसला लिया गया

सबूतों को सामने देखकर टूट गई सोनम 

मेघालय पुलिस ने शादी के बाद 23 मई को शिलांग के सोहरा में पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने  42 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट, और तमाम तरह के सबूतों को सामने रखा और साथ ही राज कुशवाहा को भी सामने बैठाया। इन सारे सबूतों को देखकर सोनम पूरी तरह से टूट गई और उसने कबूल कर लिया कि उसी ने राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

घर, ऑफिस या कार में AC का तापमान अब नहीं बढ़ा सकेंगे! जानें सरकार का नया नियम

सोनम की साजिश का हो गया पर्दाफाश

पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ही हनीमून के बहाने राजा को शिलॉन्ग ले गई थी,  उसने अपनी सास को झूठ बोला कि वह अपरा एकादशी का व्रत रख रही है, जबकि होटल रिकॉर्ड से पता चला कि उसने खाना खाया था। इसके साथ ही हत्या को अंजाम तक पहुचाने के बाद सोनम ने राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से ‘सात जन्मों का साथ है’ पोस्ट कर जांच को भटकाने की कोशिश भी की। पुलिस को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी मिला था।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version