मुंबई: महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे एक वीडियो के आने के बाद से विरोधियों के निशाने पर हैं. कोकाटे का जो वीडियो सामने आया है उसमें उन्‍हें विधानसभा सत्र के दौरान मोबाइल पर रमी खेलते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो ने विपक्ष के लिए आग में घी डालने का काम किया है. विपक्ष ने वीडियो आने के बाद ही सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है.

जूते ठूंसवाकर और पेशाब पिलाकर करता था इलाज, पाखंडी बाबा की घिनौनी हरकतें बेनकाब

‘मैं क्‍यों वहां गेम खेलूंगा’

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नेता रोहित पवार ने रविवार को वायरल वीडियो के बहाने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन पर निशाना साधा. रोहित पवार ने कहा, ‘राज्य में कई अनगिनत कृषि संबंधी मुद्दे अटके हुए हैं और रोजाना 8 किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद कृषि मंत्री के पास रमी खेलने का समय है.’

वहीं कोकाट ने इस पूरे मामले पर अपना बचाव किया है. कोकाटे ने कहा, ‘जब मुझे पता है कि वहां कैमरा है तो मैं वहां बैठकर गेम क्यों खेलूंगा? मैं इसे स्किप करना चहता था और दो बार मैंने कोशिश भी की. मुझे नहीं पता था कि गेम स्किप कैसे किया जाए लेकिन अगले ही पल, मैंने इसे स्किप कर दिया.’ कोकाटे ने विपक्ष पर एक आधे वीडियो का प्रयोग करके उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया है.

जस्टिस वर्मा पर महाभियोग की तैयारी तेज़, 100 से अधिक सांसदों ने किए हस्ताक्षर: किरेन रिजिजू

कोकाटे बोले, अधूरा वीडियो   

कोकाटे ने कहा, ‘अगर आप पूरा वीडियो देखेंगे तो आप देखेंगे कि मैंने गेम स्किप कर दिया था. मैंने अपना मोबाइल उठाया और यूट्यूब पर निचले सदन में क्या चल रहा है, यह देखने लगा, और फिर गेम मेरे फोन पर डाउनलोड हो गया. मैं इसे स्किप करने की कोशिश कर रहा था लेकिन यह काम नहीं कर रहा था. और विपक्ष एक अधूरे वीडियो के आधार पर मुझे निशाना बना रहा है.’

रोहित पवार ने एक्स पर मराठी में एक पोस्ट में लिखा, ‘क्या ये गुमराह मंत्री और सरकार कभी फसल बीमा, ऋण माफी और मूल्य समर्थन की मांग कर रहे हताश किसानों की अपील भी सुनेंगे.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘कभी-कभी गरीब किसानों के खेतों में आइए, महाराज’?’

स्विट्जरलैंड के बैंक से लेकर मरीन कंपनी तक… छांगुर के घर से ईडी को मिले कई दस्‍तावेज

महाराष्‍ट्र में बाढ़ की वजह से खासतौर पर विदर्भ क्षेत्र में, हजारों किसान प्रभावित हुए हैं. इस हफ्ते की शुरुआत में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि महायुति सरकार किसानों की कर्ज माफी के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, ‘कर्ज माफी एक अल्पकालिक उपाय है. हमने कृषि संकट को दूर करने और किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने के दीर्घकालिक उपाय सुझाने के लिए एक समिति गठित की है.’

नशे में धुत शख्स ने जिंदा कोबरा निगल लिया, सांप को कई टुकड़ों में तोड़कर चबा डाला, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version