नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान पूरी तरह से सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इसी के साथ आज शाम 5 बजे से दोनों देशों ने सीज फायर की घोषणा कर दी। डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई दी।

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं, अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ कोई समझौता किए बिना।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस अचानक हुए समझौते के पीछे गहन कूटनीतिक वार्ताओं की अहम भूमिका रही। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर बीते कुछ दिनों से अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ निरंतर संवाद में थे। इन वार्ताओं का मुख्य उद्देश्य सीमा पर बढ़ते तनाव को कम कर, शांति बहाली की दिशा में ठोस कदम उठाना था।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भारत और पाकिस्तान की ‘सामान्य समझदारी और श्रेष्ठ बुद्धिमत्ता’ का परिणाम बताया है। अमेरिका ने दोनों देशों को इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि इससे सीमाओं पर स्थायी शांति स्थापित होगी।

अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि बीते 48 घंटों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उन्होंने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से गहन बातचीत की। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: भारत की एकमात्र महिला पायलट जो उड़ाती हैं राफेल, ऑपरेशन सिंदूर से चर्चा में आई

यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग ने 7 शिक्षकों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें: खाने से पहले थाली के चारों ओर जल क्यों छिड़कते हैं? जाने इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version