Israel Attack on Iran: इस्लामिक देश ईरान पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है। शुक्रवार की सुबह ईरान में इजरायल के हमलों के साथ हुई और कई परमाणु ठिकानों को टारगेट किया गया है। यह जंग और बढ़ने के आसार हैं और इसके चलते सुरक्षा के लिहाज से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ईरान के एयरस्पेस बंद करने का सीधा असर भारत पर हुआ। अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों के लिए जाने वाली भारतीय उड़ानों पर इसका असर दिखा है। एयर इंडिया ने अपनी कई उड़ानों को डायवर्ट किया है तो कुछ को उन्हीं एयरपोर्ट्स पर वापस बुलाया गया है, जहां से वे रवाना हुई थीं।

10 मिनट प्लेन क्रैश की जगह रुके, अस्पताल पहुंच घायलों का जाना हाल… अहमदाबाद में पीएम मोदी

एयर इंडिया ने एक्स पर जो जानकारी दी है, उसके अनुसार ज्यादातर ऐसी फ्लाइट्स को वापस बुलाया गया है, जो भारत के किसी शहर से रवाना हुई थीं। वहीं ऐसी उड़ानों को डायवर्ट किया गया है, जो भारत आ रही थीं। जैसे लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट को अब विएना के रास्ते आना होगा। न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान अब शारजाह के रास्ते आएगी। इसी तरह न्यूयॉर्क से मुंबई जाने वाली फ्लाइट अब जेद्दाह के रास्ते आएगी। लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट को मुंबई के लिए डाइवर्ट किया गया है। वहीं मुंबई से लंदन रवाना हुई फ्लाइट को वापस बुलाया गया है। दिल्ली से वॉशिंगटन के लिए आज ही उड़ान भरने वाली फ्लाइट वापस दिल्ली आ रही है।

Air India Plane Crash : Air India विमान हादसे में लकी सीट नंबर बना 11A, जानिए क्यों बची इस सीट पर बैठे यात्री की जान

दिल्ली से नेवार्क जाने वाली फ्लाइट राजधानी वापस लौट रही है। वैंकुवर से दिल्ली की फ्लाइट को जेद्दाह के रास्ते लाया जाएगा। शिकागो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट भी जेद्दाह से आएगी। एक संकट यह भी है कि पाकिस्तान के साथ पहले ही तनाव के चलते भारतीय विमान उसके आसमान से नहीं गुजर रहे हैं। अब ईरान का भी एयरस्पेस फिलहाल बंद है। ऐसे में विमानों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ रही है। इससे ट्रैवल टाइम बढ़ा है तो वहीं खर्च में भी इजाफा हुआ है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version