नई दिल्‍ली: संसद के मानसून सत्र में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया जाएगा. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है. जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लोकसभा के मानसून सत्र में सरकार लेकर आ रही है. किरेन रिजिजू ने बताया कि इस प्रस्ताव पर अब तक 100 से ज्यादा सांसद अपने हस्ताक्षर कर दिये हैं. बता दें कि जस्टिस यशवंत वर्मा का इकलौता ऐसा मुद्दा है, जिस पर पक्ष और विपक्ष दोनों एकमत नजर आ रहे हैं.

स्विट्जरलैंड के बैंक से लेकर मरीन कंपनी तक… छांगुर के घर से ईडी को मिले कई दस्‍तावेज

सूत्रों के मुताबिक, सरकार की तरफ से सभी पार्टियों को एक कोटा दिया गया था. कांग्रेस पार्टी के 40 सांसदों को इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने थे और सभी सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर कथित तौर पर नोटों की अधजली गड्डियां मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उनका तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट करने की सिफारिश की थी.

नशे में धुत शख्स ने जिंदा कोबरा निगल लिया, सांप को कई टुकड़ों में तोड़कर चबा डाला, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इस सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी. सरकार की मंजूरी मिलने के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट में कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version