भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार की शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है। उनके इस कदम से हर कोई हैरान है और सभी दलों के नेता और सांसद धनखड़ की उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध: दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रदेशभर में आर्थिक नाकाबंदी, चेंबर ऑफ कामर्स ने किया समर्थन से इनकार

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम नरेंद्र मोदी ने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद मंगलवार को X पर ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा- “श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

धनखड़ का इस्तीफा मंजूर

जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंगलवार को मंजूर कर लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संविधान के अनुच्छेद 67ए के तहत तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की सूचना दे दी है।

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक दे दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का हवाला

धनखड़ ने पत्र में क्या बताया?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए अपने इस्तीफे के बारे में कहा था- “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।” आपको बता दें कि धनखड़ 74 साल के हैं और उन्होंने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पद संभाला था। उनका कार्यकाल 2027 तक था। कुछ समय पहले उनकी दिल्ली एम्स में एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसके अलावा उन्हें इसी साल कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अब राहुल गांधी को लगाने पड़ सकते हैं वाराणसी की कोर्ट के चक्कर, जानें क्‍या है पूरा मामला

जगदीप धनखड़ के राजनीतिक जीवन के बारे में प्रमुख बातें

  • भाजपा, कांग्रेस और जनता दल से जुड़े रह चुके।
  • 1989 से 1991 तक राजस्थान के झुंझुनू लोकसभा सीट से सांसद रहे।
  • 1993 से 1998 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे।
  • 2019 से 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे।
  • 2022 से 2025 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे।
Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version