समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मौलाना साजिद रशीदी को सपा कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारा है. बताया जा रहा है कि यह वाकया नोएडा में एक निजी चैनल के स्टूडियो में हुआ है और अब घटना का वीडियो वायरल हुआ है. सपा नेता मोहित नागर ने उन्‍हें थप्पड़ जड़ा है और इससे उनके समर्थक भड़क गए हैं.  मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ है और इस पर बवाल मच गया है.

यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग विमान में उड़ान भरते ही आई खराबी, ‘MAYDAY’ कॉल से मचा हड़कंप

क्‍या है सारा मामला 

रशीदी ने डिंपल के पति और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव और दूसरे सपा सांसदों के साथ हाल ही में एक मस्जिद में मुलाकात करने जाने पर टिप्पणी की थी. मौलाना ने हाल ही में एक टेलीविजन बहस के दौरान मैनपुरी की सांसद के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. स्थानीय निवासी प्रवेश यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में रशीदी पर न सिर्फ अपमानजनक और स्त्री-विरोधी, बल्कि बेहद भड़काऊ और धार्मिक वैमनस्य और सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाले बयान देने का आरोप लगाया गया है.

नेशनल हेराल्ड से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला, ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर कोर्ट का आदेश आज नहीं आएगा

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version