नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी दी गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने जानकारी दी है कि उन्हें ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई है। कुशवाहा ने कहा कि उनके मोबाइल पर 7 बार धमकी भरे फोन कॉल आए हैं और उन्हें 10 दिन के भीतर खत्म कर देने जैसी धमकी भी दी गई है। कुशवाहा ने पुलिस से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

राजा रघुंवशी मर्डर केसः सोनम जिस टैक्सी से गाजीपुर गई थी, उसके ड्राइवर ने पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

पार्टी विशेष के खिलाफ बोलने से मना किया गया

उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को पूरे मामले के बारे में X पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- “आज शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए। साथ ही मोबाइल नंबर +917569196793 से 8 बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के माध्यम से कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा, 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई।”

SECL को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला “प्लैटिनम अवार्ड”

कुशवाहा ने पुलिस से की ये अपील

सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने इस घटना को लेकर पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा- “SSP पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियां अस्वीकार्य है। इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है।”

आपको बता दें कि बीते कुछ समय से कई नेताओं और लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी दी गई है। कुछ महीनों पहले बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने भी दावा किया था कि खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version