भारत का भगोड़ा नीरव मोदी का भाई नेहाल दीपक मोदी अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है। भारत के लिए इसे बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी को अमेरिका में 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा संयुक्त रूप से दायर प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है।

झारखंड में कोयला खदान का हिस्सा ढहने से 4 की मौत, कई अन्य के फंसे होने की आशंका

इस सेक्शन के तहत की गई गिरफ्तारी

प्रत्यर्पण का अनुरोध क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी सेक्शन 120 बी, 201 इंडियन पीनल कोड और 3 प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत किया गया था। नीरव मोदी के साथ ही नेहाल मोदी पर भी पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप हैं। सीबीआई और ईडी की जांच के मुताबिक नीरव मोदी के इस स्कैम को अंजाम देने में उसके भाई नेहाल मोदी ने अहम रोल निभाया था। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिश भी जांच एजेंसियां यूके से कर रही हैं। सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई की है। इसमें नेहाल मोदी जमानत के लिए भी अपील कर सकता है और यूएस अथॉरिटी भारतीय एजेंसियों के तर्क पर इसका विरोध करेंगी।

छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, झांसी स्टेशन पर खाली कराई गई ट्रेन

नेहाल मोदी पर क्या हैं आरोप

अमेरिकी अभियोजकों द्वारा प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आपराधिक आरोपों पर आधारित है। इनमें से पहला धन शोधन का मामला है, जोकि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 3 के अंतर्गत दर्ज है। जबकि दूसरा आपराधिक साजिश का मामला, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और 201 के तहत है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश ने बरपाया कहर, दो हफ्ते में 45 की मौत, कई लापता, फिर जारी हुआ IMD का अलर्ट

पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी

नेहाल मोदी (46) भारत में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े लगभग 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में आरोपी है। यह मामला देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक माना जाता है। इस बहुचर्चित घोटाले में नेहाल के साथ उसके भाई नीरव मोदी और रिश्तेदार मेहुल चोकसी का भी नाम शामिल है। जांच एजेंसियों के अनुसार नेहाल ने घोटाले से अर्जित काले धन को वैध बनाने और छिपाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों की टक्कर, 36 लोग घायल; नाश्ते के लिए रुका था काफिला

भार की बड़ी कूटनीतिक सफलता

नेहाल मोदी की यह गिरफ्तारी भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी जीत मानी जा रही है। खासतौर पर ऐसे समय में जब नीरव मोदी पहले से ही ब्रिटेन में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का सामना कर रहा है। ऐसे में उसके भाई का भी गिरफ्तार होने भारतीय एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version