बीजापुर : बीजापुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने विदाई समारोह के दौरान जमकर शराब पार्टी की। कर्मचारियों ने पार्टी में फिल्मी गानों पर जमकर डांस भी किया। कर्मचारियों के शोर-शराबा के चलते आसपास के बुजुर्ग-बच्चे, महिलाएं पूरी रात परेशान रहे। अब इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से 10 से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका

दरअसल, ये पूरा मामला बीजापुर के मेन रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दफ्तर का है। बैंक के कर्मचारियों को नया भवन आवंटन किया गया है। इसी भवन में बैंक कुछ दिनों में स्थानांतरित होने वाला है। बताया जा रहा है कि 20 जुलाई रविवार को बैंक के सर्विस मैनेजर की विदाई पार्टी रखी गई थी। मैनेजर का ट्रांसफर रायपुर हुआ है।

छत्तीसगढ़ : कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे थे नीलेश

इसी खुशी में बैंक के कर्मचारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नये भवन में मैनेजर की विदाई पार्टी रखी थी। पार्टी में कर्मचारियों ने जमकर शराब छलकाए और तेज साउंड की धून में शोर-शराबा कर डांस भी किये। तेज गाने और शोर-शराबा से आसपास के लोग पूरी रात परेशान रहे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version