खानपुर: राजस्थान के खानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां माता की जात लगाने जा रहे एक परिवार के करीब दो दर्जन लोगों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल से पथराव कर दिया। पथराव में परिवार के तीन लोग मामूली चोटिल हो गए। धार्मिक यात्रा पर पथराव की सूचना पर आस-पास के गांव के सैकड़ों लोग मौके पर आ गए। गुस्साए लोगों गिरौरा-स्याना मार्ग जाम कर दिया।

पथराव होते ही मची अफरा-तफरी

शुक्रवार को गांव निवासी सावित्री देवी को अपने पुत्र सुदेश, संजीव, पवन, श्रवण व परिवार के साथ माता रानी की जात लगाने के लिए प्रस्थान करना था। जिसकी निकासी दोपहर करीब 1.30 डीजे के साथ निकासी हो रही थी। इसी दौरान निकासी यात्रा के एक मस्जिद के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने वहां से पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंची

अचानक हुए पथराव में ममता, रचना व कुसुम चोटिल हो गए। घायल ममता के पति संजीव ने बताया कुछ लोग पहले से ही हमले की तैयारी कर रहे थे। लगातार हमारी यात्रा पर नजर रखे हुए थे। जिसके कारण यात्रा को 1 घंटे स्थगित किया गया था। हमले की सूचना पर बजरंग दल के महामंत्री सतीश कुमार, आर.एस.एस के स्याना नगर कार्यवाह पवन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख एस.पी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ प्रखर पाण्डेय, एसडीएम संजय कुमार सहित स्याना, नरसेना सहित सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल समझा बुझा कर शांत किया। पुलिस ने वर्तमान प्रधान खुशीद अहमद समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश होने लगा है।

गुरुवार को भी आरोपियों ने नहीं बजने दिए थे धार्मिक भजन

परिवार के लोगों ने बताया जात लगाने से दो दिन पूर्व धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। परिवार का आरोप है गुरुवार को माता के मठ पर पूजा करने के दौरान आरोपियों ने धार्मिक भजन नहीं बजने दिए थे और भुगत लेने की धमकी दी थी।

दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के चलते कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गंभीर हो गया। लोगो द्वारा रोड़ जाम करने व आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामे के दौरान स्थिति अनियंत्रित हो गई। गांव में समुदाय विशेष की बहुलता के संवेदनशील हो गया। जिसके कारण सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौजूद रहा।

पूर्व व वर्तमान प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित संजीव व उसके भाइयों ने वर्तमान व पूर्व प्रधान पर जानबूझकर हमला करने के आरोप लगाए। संजीव का आरोप है मस्जिद के बराबर में प्रधान की बैठक बनी हुई है। आरोपियों ने पथराव के लिए उसी बैठक की छत का भी प्रयोग किया और पूर्व प्रधान ने आरोपियों को वहां से भगा दिया।

यह भी पढ़ें:फ़िल्म समीक्षा: “लव करूँ या शादी, दिल को छू लेती है यह प्रेम कहानी

यह भी पढ़ें:रेड पड़ी तो खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकने लगा चीफ इंजीनियर, करोड़ों में कैश बरामद; सामने आया VIDEO

यह भी पढ़ें:अंकिता भंडारी के तीनों कातिलों की जेल में कटेगी बाकी जिंदगी, ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ से इनकार करने पर हत्या कर नहर में फेंक दी थी लाश

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version