उत्तरप्रदेश
चौबेपुर: अमौली गांव में गुरुवार रात दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने के कथित मामले में जांच के बाद एक बात यह सामने आई कि शारीरिक संबंध न बनाने पर युवक बहशी बन गया और अपनी पत्नी को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।हत्या के आरोपित पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मृतका आरती पाल के पिता जौनपुर जिले के केराकत अंतर्गत चंदवक निवासी रामश्रय पाल ने दहेज में सामान व नकदी नहीं देने पर बेटी की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या के आरोपित सारनाथ के सिंहपुर निवासी पति राजू पाल को जेल भेज दिया।

धूमधाम से हुआ था विवाह जागरण

पुलिस के अनुसार हत्यारोपित साइको की तरह व्यवहार कर रहा था। उसने पूछताछ में बताया कि शारीरिक संबंध न बनाना भी गुस्से की एक वजह थी, जिसके लिए पत्नी की पिटाई की। जबकि साक्ष्य छिपाने के लिए उसने घर वालों को मोबाइल फोन कर तीन-चार लोग द्वारा आकर मारपीट करने की सूचना दी।

डायल 112 पर पुलिस को मारपीट की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जब घायल विवाहिता को पति समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर इलाज के लिए भेजी तो वहां शौच के बहाने पति वहां से भागने लगा। शक होने पर उसे पुलिस ने उमरहां स्वर्वेद महामंदिर धाम के पास से दौड़ाकर पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान DGMO मीटिंग पर सामने आया बड़ा अपडेट, सीजफायर पर सेना ने साफ की स्थिति

यह भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा के बाद एक और गिरफ्तारी! ISI के लिए काम करने के आरोप में रामपुर का शहजाद गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: सिपाही को रौंदकर भागा तस्कर, 60 KM पीछा कर जौनपुर में पुलिस ने घेरा, फिर मारा गया सलमान

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version