अहमदाबाद विमान हादसे में एकमात्र जीवित बचे रमेश विश्वास कुमार का एक और नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह प्लेन क्रैश के तुरंत बाद दुर्घटनास्थल से बाहर आते दिख रहे हैं। भयावह हादसे के बाद रमेश विश्वास क्रैश साइट से हाथ में मोबाइल फोन लेकर बाहर निकले थे। 17 सेकेंड के वीडियो में वह बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के साथ क्रैश हो गया था। इस विमान में 242 लोग सवार थे। विमान में सवार सिर्फ यह एक पैसंजर इस भयानक हादसे में सुरक्षित बच गया है। सीट नंबर 11A पर बैठे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार इस हादसे से सुरक्षित बच गए जो कि एक चमत्कार के तौर पर देखा जा रहा है।

तेज धमाके से दहली पटाखा फैक्ट्री, दर्दनाक हादसे में 6 मजदूरों की जान गई

PM मोदी ने की थी मुलाकात

हादसे के बाद विश्वास कुमार रमेश से पीएम मोदी ने अस्पताल में मुलाकात की। पीएम मोदी ने विश्वास कुमार से उस भयावह मंजर के बारे में पूछा, जिसमें विमान में सवार 242 में से 241 की जान चली गई। सिर्फ विश्वास कुमार ही जिंदा बचे हैं। पीएम मोदी ने पूछा कि ये सब कैसे हुआ? इस पर विश्वास कुमार ने कहा कि सब मेरी नजरों के सामने हुआ। खुद को भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकल गया। कुछ देर के लिए तो मुझे लगा कि मैं भी मरने वाला हूं। लेकिन जब आंख खुली तो मैंने पाया कि मैं जिंदा हूं। उसके बाद मैंने सीट बेल्ट खोली और ट्राई किया कि मैं निकल सकता हूं। फिर मैं निकल गया। मेरी आंखों के सामने विमान में मौजूद एयर हॉस्टेस, आंटी-अंकल सभी मिस हो गए।

आग लगने से जल गया बायां हाथ 

दूरदर्शन को दिए गए एक इंटरव्यू में विश्वास कुमार ने हादसे का विवरण बताते हुए कहा कि उनकी सीट 11-ए थी। विमान के उस हिस्से में सीट थी, जो इमारत के भूतल से टकराया था। भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास ने इसके बाद अपनी सीट बेल्ट खोली और विमान से बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि आग लगने से उनका बायां हाथ जल गया था।

Raja Raghuvanshi murder case : वो दो मिनट जिनमें भाई ने पहचाना बहन सोनम ही है कातिल, जानिए नरबली वाले सवाल पर क्या कहा

यात्रियों और केबिन क्रू को जलते हुए देखा

इस भयावह अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के शव देखे। ये देख कर वह काफी डर गए थे। विश्वास ने कहा, ‘मैं जिस तरफ बैठा था, वह हॉस्टल की तरफ नहीं था, वह हॉस्टल का ग्राउंड फ्लोर था। मुझे दूसरों का तो पता नहीं, लेकिन मैं जिस जगह बैठा था, वह हिस्सा ग्राउंड फ्लोर पर था। वहां थोड़ी जगह थी। जैसे ही मेरा दरवाजा टूटा, मैंने देखा कि थोड़ी जगह है और फिर मैंने बाहर निकलने की कोशिश की और मैं बाहर निकल गया।’

Big News : भारत में दो चरणों में होगी जनगणना, सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानें पूरी डिटेल्स

मुझे भी नहीं पता मैं कैसे बच गया- विश्वास कुमार

इसके साथ ही विश्वास ने कहा, ‘दूसरी तरफ एक बिल्डिंग की दीवार थी और विमान पूरी तरह से उस तरफ क्रैश हुआ था। इसलिए शायद इसलिए कोई उस तरफ से बाहर नहीं निकल पाया। सिर्फ जहां मैं था। वहां जगह थी। मुझे नहीं पता कि मैं कैसे बच गया। जब आग लगी, तो मेरा बायां हाथ भी जल गया। फिर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां के लोग मेरा अच्छा इलाज कर रहे हैं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं।’

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version