उत्तरप्रदेश
कानपुर: यूपी के कानपुर में गुजैनी क्षेत्र का रामगोपाल चौराहा शुक्रवार को हाईवोल्टेज ड्रामे का केंद्र बन गया। यहां एक मां ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया। बेटी की स्कूटी प्रेमी चला रहा था और उनकी लाडली पीछे बैठी थी।

मां ने दोनों को रोककर पहले खूब हंगामा किया फिर प्रेमी की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। बिटिया ने ऐसा करने से रोका तो उसके भी बाल पकड़कर खींचे और पिटाई की। इस दौरान आसपास के लोगों ने पहले तो मां को ऐसा करने से रोका फिर प्रेमी पर हाथ भी साफ किया। बीच चौराहे हंगामे की खबर लगी तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस सभी को अपने साथ थाने ले आई। यहां चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया। पूरे घटना का वीडियो भी कई लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पनकी निवासी युवक शुक्रवार शाम को जरौली निवासी युवती से मिलने आया था। इसके बाद दोनों युवती की स्कूटी से राम गोपाल चौराहे के पास चाऊमीन खाने आ गए। इसी दौरान वहां से गुजरी युवती की मां की नजर उन दोनों पर पड़ गई। मां दोनों के पास पहुंची तो युवक-युवती स्कूटी स्टाट कर भागने लगे। इस पर महिला दौड़कर स्कूटी के सामने खड़ी हो गई। युवक और अपनी बेटी को गालियां देना शुरू किया तो भीड़ जुट गई।

देखें वीडियो:

https://x.com/yogeshhindustan/status/1918360982667346376?t=1PVPtOu165h23uU2KGM28Q&s=19

लोगों के जुटते ही युवक को पहले कई थप्पड़ मारे फिर चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। बेटी ने मां का विरोध किया तो उसे भी गालियां देनी शुरू कर दी। आसपास जुटे लोगों ने लड़की को वहां से निकालना चाहा तो वह विरोध करने लगी। वह अपने प्रेमी के साथ ही जाना चाहती थी। इसी बीच युवक की उन लोगों से बहस हो गई जो लड़की को अकेले अपने घर जाने के लिए जोर डाल रहे थे। एक व्यक्ति से तो युवक की हाथापाई शुरू हो गई। इस पर लड़की की मां ने भी दोबारा पिटाई शुरू कर दी।

प्रेमी को पिटता देख लड़की रोने लगी तो मां ने उसके भी बाल नोंचते हुए पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह लोगों ने मां से बेटी को बचाया। इसी बीच हंगामे की खबर पुलिस तक पहुंच गई। करीब आधे घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि युवक-युवती के साथ चाऊमीन खाने पर परिजनों ने मारपीट की है। हालांकि किसी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दोनों को समझा कर घर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: दिव्यांग संघ का मुंगेली जनपद CEO पर सनसनीखेज आरोप, कहा- फर्जी दिव्यांग बनकर कर रहे हैं सरकारी नौकरी

यह भी पढ़ें: शादी शुदा मुस्लिम युवक से हिन्दू शिक्षिका ने किया निकाह, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन तो महिला ने कहा ‘SP कार्यालय के सामने करूंगी आत्मदाह’

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे को अश्लील कॉल और मैसेज कर करता था परेशान, पुणे से पकड़ा गया छात्र

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version