उत्तरप्रदेश
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़ का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक बाइक सवार सड़क पर चल रही बुर्का पहनी महिला को जबरन किस करता नजर आया।

मामला सामने आने के बाद यूपी पुलिस तुरंत हरकत में आई और देर शाम आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद वह कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया।

बीते कल यानी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि बच्चे के साथ चल रही महिला के साथ बदसलूकी की गई। बदमाश ने अचानक बाइक रोकी और उसे जबरन किस किया और भाग गया। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई।

आखिर क्या है पूरा मामला

घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह मामला 20 मई का है। हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अभी सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बुर्का पहनी एक महिला एक बच्चे के साथ कहीं जा रही है।

https://x.com/SachinGuptaUP/status/1926995110475997526?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1926995110475997526%7Ctwgr%5E655e0bc5c4c55ff6075bcd496e9f8c6f108a3f44%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.test.in%2F

इस दौरान सामने से एक शख्स बाइक पर सवार होकर आता है। वह अचानक उसके सामने बाइक रोक देता है और फिर उसे जबरदस्ती किस करता है। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही वह शख्स वहां से भाग जाता है। महिला इस हरकत से स्तब्ध रह जाती है और गुस्से में उसे गालियां भी देती नजर आती है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी गई। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

माफी मांगते हुए दिखा सुहेल

आरोपी की पहचान सुहेल नाम के युवक के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद सुहेल पुलिस हिरासत में लड़खड़ाता हुआ नजर आया। साथ ही वह कान पकड़कर अपनी हरकत के लिए माफी मांगता हुआ भी नजर आ रहा है। लड़खड़ाता हुआ सुहैल कह रहा है, ‘मुझसे गलती हो गई, ऐसा दोबारा बिल्कुल नहीं होगा।’ उसकी हालत देखकर साफ है कि पुलिस ने उसे इस हरकत के लिए कड़ा सबक सिखाया है।

यह भी पढ़ें: ‘भाई (फरहान) बाद में करेगा, मैं पहले वायरल करूँगी तेरा Video’: रिपोर्ट में बताया- ‘मुस्लिम गैंग’ के लिए हिंदू लड़कियों को फँसाती थी जोया, सरगना के फोन में 64 अश्लील वीडियो मिले

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के वायरल वीडियो में साथ दिखने वाली महिला सामने आई, कहा- वे मेरे भाई समान; दर्ज कराया मुकदमा

यह भी पढ़ें: CCTV में महिला को आलिंगन करते कैद हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमरकिशोर बम बम, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version