कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एक बार फिर चर्चाओं में है. वजह है छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत. पीडित परिवार ने इस मामले में मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित की मां ने दावा किया है कि चार दिन पहले उनकी बेटी अपने मंगेतर के साथ मामला सुलझाने के लिए मालदा गई थी. उसने वहां एक होटल का कमरा भी किराए पर लिया था. इस मामले में पीड़ित परिवार के आरोपों की पुलिस फिलहाल जांच कर रही है.

दो पुरुषों के साथ बाजार गई थी महिला, गांववालों को हो गया शक; फिर ऐसा किया हाल

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि हमें सूचना मिली थी कि मालदा में हमारी बेटी की हालत गंभीर है. जब हम वहां पहुंचे तो पता चला कि उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब हम वहां पहुंचे तो मेरी बेटी की कुछ देर बाद मौत हो गई. पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी मालदा में जूनियर डॉक्टर है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लपटों से दहला इलाका, लोग घरों से निकलकर भागे

जहर खिलाने का है आरोप 

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जहर देकर मारा गया है. उनका कहना है कि मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है. अगर उसकी जहर से हो मौत हुई है तो संभव है कि आरोपी मंगेतर ने ही उसे जहर दिया होगा. हम इस मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हैं. पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी मालदा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर के साथ रिलेशन में थी. वह कुछ महीने की प्रेगनेंट भी थी. आरोपी ने मेरी बेटी को गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया था. पुलिस पीड़िता की मां के आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है.

Nepal Protest: नेपाल में हिंसा के शिकार युवाओं को शहीद दर्जा, परिवारों को 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version