पटना: बिहार की राजधानी पटना में स्थित पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने अब गैंग को लीड करने वाले तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है। तौसीफ के अलावा पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी पकड़ा। अब तक 10 लोगों को पकड़ा गया है। पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने शनिवार को सभी 10 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि शनिवार की सुबह न्यू टाउन इलाके से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था, जबकि शाम को आनंदपुर इलाके से तौसीफ सहित कुल पांच को पकड़ा गया।

उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश: शुरुआती जांच रिपोर्ट में दुर्घटना की वजह आई सामने, 6 लोगों की हुई थी मौत

एक महिला आरोपी भी हिरासत में

दरअसल, चंदन मिश्रा हत्याकांड में कोलकाता से 5 और लोगों को पकड़ा गया है। पटना के पारस अस्पताल में गोलीकांड के मामले में न्यू टाउन इलाके के बाद अब दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर थाना क्षेत्र से 5 लोगों को पकड़ा गया है। डिटेन किए गए लोगों में एक महिला भी है। दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर इलाके से शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, उसके मौसेरे भाई नीशू खान समेत कुल 4 को गिरफ्तार किया गया है। निशु के घर के पास ही सभी शूटर जमा हुए थे। निशु लकवा ग्रस्त है, उसे पहले गोली लगी थी। बता दें कि शनिवार शाम 8.45 बजे के दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और कोलकाता पुलिस पहुंची। इससे पहले सुबह को न्यू टाउन इलाके से भी 5 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पटना के पारस अस्पताल में हुए गोलीकांड के मामले में 10 लोगों को पकड़ा जा चुका है।

कांग्रेस के रोजगार मेले में बेरोजगारों का रेला… धक्का मुक्की, बैरिकेडिंग टूटी; बेकाबू हुई भीड़

गैंग को लीड कर रहा था तौसीफ

बता दें कि इससे पहले पटना पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल कुछ शूटर्स की पहचान किए जाने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक इस शूटआउट को फुलवारी शरीफ का रहने वाला तौसीफ उर्फ बादशाह लीड कर रहा था। उसके साथ अन्य शूटर्स के नाम मन्नू, सूरजभान और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह हैं। अस्पताल में घुसे पांचवें शूटर की पहचान की जा रही है। वहीं एक आरोपी अस्पताल के बाहर खड़ा था, जिसकी पहचान बाकी थी। इस शूटर गैंग का सरगना तौसीफ फुलवारी शरीफ का रहने वाला है, जबकि अन्य शूटर बक्सर के हैं। इनमें से शूटर मन्नू बक्सर के बेलाउर का, बलवंत बक्सर के लीलाधरपुर गांव का है।

हत्या का वीडियो भी बनाया

चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले शूटर कितने बेखौफ थे, इसकी एक और बानगी सामने आई है। पता लगा है कि मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह ने हत्या का वीडियो भी बनाया था। अस्पताल में हुई गोलीबारी में चंदन की देखरेख कर रहे बक्सर के दुर्गेश पाठक के पैर के अंगूठे में गोली का छर्रा लगा है, जबकि कमरे में मौजूद एक अन्य शख्स कृष्णकांत पांडे जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गए। ये भी खुलासा हुआ है कि पांच नहीं बल्कि 6 शूटर्स थे जो चंदन मिश्रा के मर्डर के लिए अस्पताल आए थे। इनमें से पांच अस्पताल के अंदर गए, जबकि एक बाहर ही रहा। मर्डर के बाद ये लोग हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version