भुवनेश्वर: इस वक्त की बड़ी खबर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से सामने आ रही है। यहां ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी को लेकर जा रहा एक विमान भुवनेश्वर में नहीं उतर सका। खराब मौसम की वजह से विमान की लैंडिंग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक विमान हवा में ही चक्कर काटता रहा। इस दौरान विमान करीब 21 मिनट तक हवा में रहा। वहीं मौसम ठीक नहीं होने की वजह से विमान को कोलकाता भेजना पड़ा। जानकारी के मुताबिक सीएम मांझी दिल्ली से लौटने के बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उतरने वाले थे।

Shilpa Shetty: 60 करोड़ की धोखाधड़ी में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें, लुक आउट सर्कुलर होगा जारी

दिल्ली से लौट रहे थे भुवनेश्वर

दरअसल, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ले जा रहा एक विमान शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर में नहीं उतर सका। इस घटना के बाद विमान को कोलकाता भेज दिया गया। राज्य के एक मंत्री ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। बता दें कि ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी दिल्ली के दौरे से वापस लौटे। वह पांच दिनों के दिल्ली दौरे पर गए थे। सीएम माझी को सुबह लगभग 9.45 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उतरना था। हालांकि खराब मौसम की वजह से उनका विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका।

400 किलो RDX से मुंबई उड़ाने की धमकी, 34 जगहों पर बम फिट करने की चेतावनी

विमान को भेजा गया कोलकाता

ओडिशा के शहरी विकास मंत्री के. सी. महापात्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘‘खराब मौसम के कारण विमान यहां एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका और उसे कोलकाता भेज दिया गया।’’ बता दें कि बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने कहा कि भारी बारिश के बीच सीएम माझी का विमान लगभग 21 मिनट तक एयरपोर्ट के ऊपर मंडराता रहा, जिसके बाद उसे कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया। ओडिशा सरकार ने एक बयान में कहा कि राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिसमें माझी को शामिल होना है।

अनिल अंबानी फिर फंसे! अब BOB ने लिया एक्शन, SBI-BOI के बाद तीसरा बैंक जिसने RCOM को बताया फ्रॉड

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version