महाराष्ट्र : छत्रपति संभाजीनगर में चोरों ने शाहनूरवाड़ी दरगाह इलाके में स्थित एसबीआई बैंक शाखा की एटीएम मशीन को रस्सी से बांधकर थार से उखाड़ने की कोशिश की। हालांकि चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। क्योंकि थार से रस्सी खींचने के दौरान रस्सी ही टूट गई और पकड़े जाने की डर से फरार हो गए।

अमित शाह बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गृह मंत्री, दूसरे नंबर पर हैं ये नेता

सीसीटीवी में वारदात कैद

इस घटना में एटीएम मशीन और केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक के शाखा प्रबंधक विशाल हरिदास इंदुरकर ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

उत्‍तराखंड में गंगोत्री के पास धराली में बादल फटा, खीर गंगा ने शहर को चीर दिया, खौफनाक नजारा

चोरों के मंसूबे हुए फेल

शिकायत के अनुसार, 4 अगस्त की सुबह 3 से 4 बजे के बीच चार अज्ञात लोगों ने बैंक की एटीएम मशीन को रस्सी से महिंद्रा थार में बांध दिया और एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की। चोरों ने  पेचकस से एटीएम का कवर खोलने की भी कोशिश की और केबिन में लगे कैमरे तोड़ दिए। लेकिन चोर ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए, इसलिए वे तुरंत भाग गए। बैंक को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

उत्तराखंड में कुदरत का कहर, धराली के बाद सुक्खी गांव में भी फटा बादल

चोरों ने पेचकस से एटीएम खोलने की कोशिश की

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शाहनूरवाड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ पर सोमवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चार लोग एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में आए और पीले रंग की बेल्ट से एटीएम को एसयूवी से बांध दिया। उन्होंने वाहन की मदद से एटीएम को खींचने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि चोरों ने एटीएम कक्ष के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और नकद निकालने वाली मशीन को पेचकस की मदद से खोलने की कोशिश की, पर उसमें भी नाकाम रहने पर वहां से भाग गए।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version