Chhattisgarh : धमतरी जिले में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित युवक ने आवास नहीं मिलने से नाराज होकर कलेक्ट्रेट के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि डोमा निवासी पीड़ित युवक करण सोनकर जिला प्रशासन को 6 से 7 बार आवास के लिए आवेदन कर चुका है, लेकिन युवक के आवास को लेकर प्रशासन ने अब तक कोई भी विचार नहीं किया.

अब स्कूलों में लगाए जाएंगे हाई-रेजोल्यूशन CCTV कैमरे, सुरक्षा को लेकर CBSE ने उप-नियमों में किया बदलाव

इससे परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया, ताकि उसकी परेशानी सुनी जा सके. वहीं, पीड़ित युवक ने बताया कि वह आवास नहीं मिलने के कारण काफी ज्यादा परेशान हो चुका है.

गांव के सरपंच से हुआ परेशान

गांव की सरपंच गुंजा साहू के व्यवहार से भी वह काफी ज्यादा परेशान हो चुका है और आवास के लिए दिए हुए आवेदन में पीड़ित युवक का नाम भी कट गया है. इसी से आहत होकर वह आत्मदाह करने का मन बनाकर युवक कलेक्ट्रेट जन दर्शन में पहुंच गया और आत्महत्या का प्रयास किया.

सशस्त्र बल बटालियन कर्मचारियों की कालोनी में हुई चोरी, सुरक्षा में हुई चूक?

पुलिस पूछताछ कर रही

कलेक्ट्रेट के सामने मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को देख लिया और कार्यालय के सामने एक बड़ा हादसा होने से टल गया. वहीं, युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर उसे नहलाया और धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, अब रुद्री पुलिस युवक को पड़कर पूछताछ कर रही है.

‘जगन मोहन रेड्डी ने ली रिश्वत’, आंध्र प्रदेश शराब घोटाले में पूर्व सीएम भी फंसे, SIT ने चार्जशीट में बनाया आरोपी

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version