केरल तट के पास सिंगापुर ध्वज वाले मालवाहक पोत में भीषण आग लग गई। लगातार पानी के मालवाहक जहाज में धमाके भी हो रहे हैं। जहाज के मध्य क्षेत्र और ‘कंटेनर’ बे से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही हैं। धुएं का गुबार भी आसमान में छा गया है।

सक्ती कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक : विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

लगातार बुझाई जा रही आग

इस घटना की जानकारी देते हुए भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने कहा आगे के हिस्से में लगी आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन पोत ‘एमवी वान हाई 503’ से घना धुआं उठ रहा है। भारतीय तटरक्षक जहाज ‘समुद्र प्रहरी’ और ‘सचेत’ आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए समुद्र में अग्निशमन और प्रशीतन अभियान संचालित कर रहे हैं।

राजस्थान के टोंक में बड़ा हादसा, बनास नदी में नहाने गए थे 11 बच्‍चे, 8 की डूबने से मौत

चालक दल समेत 18 लोगों को बचाया गया

इस बीच तटरक्षक पोत ‘समर्थ’ को बचावकर्मियों की एक टीम के साथ कोच्चि से भेजा जा रहा है। इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत ने सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत में सवार चालक दल के 18 सदस्यों को उतार लिया वहीं अग्निशमन अभियान रातभर जारी रहा। चालक दल के सदस्यों को सोमवार रात 11.30 बजे मैंगलोर बंदरगाह पर उतारा गया था।

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा एडीईओ की परीक्षा 15 जून को होगी आयोजित, सक्ती जिले में एडीईओ परीक्षा के लिये बनाये गये है 26 परीक्षा केन्द्र

जानिए कब लगी थी इस मालवाहक जहाज में आग?

रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि भारतीय तटरक्षक जहाज ‘सचेत’ और ‘समुद्र प्रहरी’ रात भर आग बुझाने के काम में लगे रहे। वहीं, तटरक्षक बल का डोर्नियर विमान मंगलवार सुबह घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना हुआ। सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज में सोमवार को भीषण आग लग गई थी। यह घटना भारतीय समयानुसार सुबह 9.20 बजे, केरल के कन्नूर जिले के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई है।

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version