मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एसएसपी कार्यालय के पास उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब दो महिला वकीलों के बीच चेंबर को लेकर जमकर मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बीच चेंबर को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. आज मामला इस हद तक बढ़ गया कि सरेआम एक महिला वकील ने दूसरी महिला वकील के बाल पकड़कर बुरी तरह से मारपीट शुरू कर दी.

घर पर कैश जलने का मामला: जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने बचाव में पुलिस की चूक का सहारा लिया

मारपीट की यह घटना वकीलों के चेंबर के सामने हुई, जिसे देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए. मारपीट और हंगामा काफी देर तक चलता रहा. इस पूरी घटना का वीडियो भी लोगों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

छांगुर बाबा के ‘लव जिहाद बिग्रेड’ का कमांडर था गाजी, कैसे कराता था धर्मांतरण? हो गया खुलासा

सीओ सिटी भूषण वर्मा का कहना है कि दो महिला वकीलों में मारपीट हुई है और इसका वीडियो वायरल हो रहा है. अब तक कोई पक्ष पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने नहीं आया है. अगर कोई आता है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में एक महिला वकील स्नेहलता का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह चेंबर मैंने बनवाया था. सारी पूंजी मैंने लगाई थी. वह महिला मेरे पास आकर कहती थी कि मुझे साथ में काम करने दो. तीनों मिलकर बहनों की तरह काम करेंगे. लेकिन आज उसी ने मुझ पर हमला किया.

पटना चंदन मिश्रा मर्डर केस: सामने आई आरोपियों की नई तस्वीर, हत्या से पहले गली में प्लानिंग करते हुए आए नजर

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version