नई दिल्ली: दिल्ली के आरके पुरम इलाके में अपराधियों और पुलिस के बीच एनकाउंटर की घटना सामने आई है। बदमाशों और पुलिस के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों पर हत्या, छिनैती, डकैती और कई मामलों में गोलीबारी का केस दर्ज है।

दिल्ली पुलिस मिली ताजा जानकारी के अनुसार, 8-9 मई की रात को लगभग 1 बजे उनकी पेट्रोलिंग टीम ने आरटीआर मार्ग पर दो संदिग्ध लोगों को बैठे हुए देखा। जब पुलिस अधिकारी उनकी तरफ बढ़े तो बदमाशों ने पुलिस की टीम पर खुला फायर कर दिया। इस घटना में पुलिस की टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने बताया कि टीम ने बचाव में गोली चलाई और एक गोली आरोपी सुरेश के पैर में लग गई और उसके बाद ही मनीष भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह भीषण गोलीबारी के बाद पुलिस को कामयाबी मिली और दो दुर्दांत अपराधियों को पकड़ लिया गया।

दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उनके पास से कई संदिग्ध चीजें बरामद की हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के पास एक 7.65 एमएम की पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल चला रहे थे और उस पर फर्ची नंबर प्लेट भी लगाया हुआ था।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पकड़े जाने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों के साथ सख्ती बरती। दोनों बदमाशों ने कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चेन छिनैती, चोरी और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। अब आरके पुरम थाने में भी दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109/221//132/3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक, क्लर्क इत्यादि 9000 से अधिक पदों पर भर्ती, डायरेक्ट चयन भी संभव

यह भी पढ़ें: मोबाइल फटने से 14 साल की किशोरी की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें: भारत की एकमात्र महिला पायलट जो उड़ाती हैं राफेल, ऑपरेशन सिंदूर से चर्चा में आई

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version