छत्तीसगढ़
बालौद: बालौद जिले के पुरुर मे अवैध रेत खनन माफिया ने अवैध खनन करने की शिकायत पर जाँच शुरू होने से भड़के खनन माफिया ने पत्रकार कृष्णा गंजीर को जान से मारने की नियत से अपने साथियों के साथ लोहे के रॉड व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद पत्रकार ने भागकर अपनी जान बचाई और तत्काल थाना मे शिकायत दर्ज कराई। लेकिन शिकायत के बाद भी उचित कार्यवाही नहीं होने पर प्रदेश के अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यो ने पुरुर के दुर्गावती चौक पर अनिश्चित कालीन धरना देने कि तैयारी की जिससे पुरुर के एसडीएम रामकुमार सोनकर ने कलमवीरो को आश्वस्त किया और जानकारी दी कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और धरना स्थगित करने निवेदन किया।

 

ऐसे मे पत्रकारों ने धरना स्थगित करते हुए आरोपियों के हौंसले को कुचलने उचित कार्यवाही करने की बात रखी। ऐसे मे अवैध खनन माफियाओ के कृत्य से प्रदेश भर के मिडियाकर्मियों मे भारी आक्रोश देखने को मिला जिससे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने जिला पुलिस प्रशासन पर समय मे कार्यवाही करने थाना जाकर बात रखा जिससे पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी के नदारत रहने से एक बार फिर पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर किया।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यो कि बहु प्रतिक्षित मांग पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने कि मांग लगातार कर रही हैँ तथा शासन प्रशासन कि ध्यानाकर्षित किया हैँ पर शासन प्रशासन ने अभी तक ना तो पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु किया ना ही पत्रकार सुरक्षित हैँ ऐसे मे फिर से एक बार प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने उग्र आंदोलन करने कि मनसा बना लिया है पूर्व कांग्रेस के सरकार के द्वारा, 2023 मे पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के समक्ष रखा लेकिन भाजपा के सरकार कि तक़रीबन दो वर्ष होने को है जिससे किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे प्रदेश भर के पत्रकारों मे रोष व्याप्त है अवैध रेत उतखन्न को लेकर अभी तक ना तो सिल कि कार्यवाही किया है ना ही तस्करो पर कार्यवाही किया है ।

इस मौके पर नरेश चौहान जिलाध्यक्ष, देवराज दीपक कार्यकारि जिलाध्यक्ष सारंगढ़, कृष्णा महिलाने, मिथुन यादव, मोहन लहरे, शम्भू पटेल, राज सिदार, समीप अनंत उपस्थित रहे।

 

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version