भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर गहरे विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने भारतीय सेना की शेरनी और ऑपरेशन सिंदूर में सेना का चेहरा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसको लेकर अब राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है. आम लोगों और सोशल मीडिया में भी मंत्री के बयान की जमकर आलोचना हो रही है. हालांकि मामले को बढ़ते देख मंत्री ने माफी मांग ली .

वहीं बयान के कुछ घंटों बाद ही मंत्री विजय शाह को भोपाल बुला लिया गया. बीजेपी कार्यालय में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उनसे बंद कमरे में मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने मंत्री के बयान को लेकर गंभीर असंतोष जताया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंत्री के इस बयान पर नाराजगी जताई है और कड़ी शब्दों में समझाइश दी है .

‘कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी’

विवाद गहराने और पार्टी की नाराजगी के बाद विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा, “अगर मेरे बयान से कोई समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी आहत हुए हैं तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं. कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी हैं. मेरा खुद का परिवार भी सैन्य पृष्ठभूमि से है और हमने भी देश के लिए बलिदान दिया है.”

कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

विपक्षी कांग्रेस ने इस बयान को लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “क्या भाजपा और सरकार मंत्री विजय शाह के बयान से सहमत हैं? अगर नहीं, तो उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. मैं इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा.”

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी बयान को “शर्मनाक” बताते हुए देश से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा, “सेना और उसके अफसरों का कोई धर्म नहीं होता. उन्हें हिंदू या मुसलमान के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. सेना का एकमात्र धर्म ‘देश’ होता है. भाजपा की भाषा उसकी सोच को उजागर करती है.”

जानिए कहा था मंत्री विजय शाह ने

मंत्री विजय शाह ने मंगलवार (13 मई) को महू में एक जनसभा के दौरान कहा था, ‘जिन लोगो ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, हमनें उन्हीं कटे फ़टे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी’ मंत्री ने आगे कहा, “उन्होंने (आतंकियों ने) हमारे हिंदुओं को कपड़े उतार-उतार कर मारा और मोदी जी ने उनकी बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को उनकी ऐसी की तैसी करने के लिए उनके घर भेजा. मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उन्होंने उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, अब तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी.”

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए पूरी टुकड़ी का नेतृत्व किया था. वह कई आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा रही हैं और उनकी बहादुरी के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: मेरठ की मुस्कान को बलिया की माया ने पीछे छोड़ा, छह टुकड़ों में पति को काटकर अलग-अलग जगह फेंका

यह भी पढ़ें: साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल

यह भी पढ़ें: रेत माफियाओं का आतंक, पेट्रोलिंग पर निकले आरक्षक की निर्मम हत्या

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version