हरियाणा के मानेसर में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं कीं। वैष्णव ने बताया कि यात्री ट्रेनों को अपग्रेड करने के लिए 16 और 20 कोच वाली 100 मेनलाइन ईएमयू ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जो कम दूरी की यात्रा को आसान बनाएंगी। इसके लिए काजीपेट में एक नई फैक्ट्री बनाई गई है, जहां इन ट्रेनों का निर्माण होगा। साथ ही, 50 नमो भारत ट्रेनें भी तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि देशभर में 1300 अमृत स्टेशनों का निर्माण हो रहा है, जिनमें से 100 दिसंबर 2025 तक और 2026 तक 500 और स्टेशन पूरे हो जाएंगे।

Robotic Mule: भारतीय सेना का नया हथियार, जानें चीन और पाकिस्‍तान सीमा पर तैनात रोबो सोल्‍जर की हर खासियत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे टिकट बुकिंग में सुधार की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तत्काल टिकटों को बोट्स के जरिए ब्लॉक करने की शिकायतों को दूर किया जाएगा। इसके लिए 1 जुलाई से केवल केवाईसी पूरा करने वालों को ही तत्काल टिकट बुक करने की इजाजत होगी। उन्होंने कहा, ‘टिकट काउंटर पर भी पहचान पत्र दिखाने वालों को ही टिकट दिया जाएगा। इसके अलावा, बीकानेर डिवीजन में एक नया प्रयोग शुरू किया गया है, जहां पहले 4 घंटे पहले दिखाई जाने वाली रिजर्वेशन चार्ट अब 24 घंटे पहले दिखाई जाएगी। इसे लेकर यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।’

केदारनाथ में ट्रैफिक जाम से बचने की अजीब तरकीब: श्रद्धालुओं ने एंबुलेंस कराई बुक, पुलिस ने किया भंडाफोड़

डीएमआरसी ने मोनाश विश्वविद्यालय के साथ मिलाया हाथ

वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो रेल टेक्नोलॉजी में रिसर्च और डेवलपमेंट पर सहयोग के लिए मेलबर्न के मोनाश विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए। डीएमआरसी ने बताया कि दोनों संगठनों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने मेट्रो भवन में सीनियर अधिकारियों की उपस्थिति में इस पर साइन किया। ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व रेलवे प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से किया गया, जो रेलवे इंजीनियरिंग और नवाचार में अपने काम को लेकर जाना जाता है। इस समझौते के तहत, दोनों संस्थान रोलिंग स्टॉक और पटरी रखरखाव के उन्नत स्वचालन जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अध्ययन करेंगे। डीएमआरसी अकादमी मोनाश विश्वविद्यालय के साथ आदान-प्रदान कार्यक्रमों समेत सहयोगी गतिविधियों के लिए ज्ञान और प्रशिक्षण भागीदार के रूप में कार्य करेगी।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version