उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार के दिन बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर एक विमान टेक ऑफ नहीं कर सका। रनवे पर इस विमान ने पूरी रफ्तार पकड़ ली थी, लेकिन उड़ान नहीं भर सका। इस विमान पर अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी सवार थीं। विमान में कुल 171 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

शिवसेना नेता ने दी धमकी: “भारत-पाक मैच दिखाया तो होटल तोड़ देंगे”

घटना के बाद सभी यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। यह विमान इंडिगो का था। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2111 लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। रनवे पर पूरी रफ्तार पकड़ने के बावजूद प्लेन टेकऑफ नहीं कर सका। ऐसे में पायलट ने अंतिम छोर पर विमान रोका। पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।

किस साल तकनीकी खराबी के कितने मामले

वर्ष
तकनीकी खराबी के मामले
2021
514
2022
528
2023
448
2024
421
2025 (जून तक)
183

2025 में विमान में तकनीकी खराबी के बड़े मामले

PM Modi की मां का फर्जी AI वीडियो बनाने पर कांग्रेस IT सेल नेता पर शिकंजा, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • 16 जून: हांगकांग से दिल्ली (AI 315) – तकनीकी संदेह पर वापस लौटा।
  • 17 जून: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई – इंजन खराबी, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग।
  • 20 जून: अहमदाबाद क्रैश (AI 171) – टेकऑफ के बाद तकनीकी फेलियर से 260 मौतें (बोइंग 787 में दरवाजे की समस्या की पुरानी चेतावनी)।
  • 23 जुलाई: कोझिकोड से दोहा – टेकऑफ रोल में खराबी, वापस लौटा।
  • 23 जुलाई: दिल्ली से मुंबई (एयर इंडिया एक्सप्रेस) – कॉकपिट स्क्रीन गड़बड़ी, उड़ान रद्द।
  • 31 अगस्त: दिल्ली से इंदौर – इंजन में आग का अलर्ट, इमरजेंसी लैंडिंग।
  • 11 सितंबर: दिल्ली से सिंगापुर – केबिन कूलिंग समस्या, 200+ यात्री उतारे गए, 6 घंटे देरी।
  • 12 सितंबर: स्पाइसजेट (कांडला से मुंबई) – लैंडिंग गियर का पहिया गिरा, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग (सभी सुरक्षित)।

FWICE ने भारत-पाक क्रिकेट मुकाबले का किया विरोध, कहा- क्रिकेट मैच दिखाना शहीदों के खून को भुलाने जैसा

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version