बिहार
गोपालगंज: एक किशोरी के भाई की वर्ष 2016 में दाहा नदी में डूबने से मौत हो गयी थी किशोरी को भाई की मौत का गहरा सदमा लगा। तभी से वह बार-बार नदी की तरफ जाने की कोशिश करती थी। परिवार वाले उसे नदी के पास जाने से रोकते थे, पर वह नहीं मानती थी। अक्सर कहती थी कि भैया बुला रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर वह नदी की तरफ गयी थी। परिजनों ने उसे बहुत ढूंढा, पर वह नहीं मिली। रविवार को उसकी लाश नदी से बरामद की गयी।

नदी के पास जाने के लिए किया जाता था मना

निशु कुमारी (16) थावे थाना क्षेत्र की लक्षवार गांव की रहने वाली थी। स्थानीय लोगों का कहना है भाई की मौत से वह परेशान थी और अक्सर नदी की तरफ चली जाती थी। उसके माता-पिता उसे ढूंढते हुए जाते थे, नदी के पास से उसे लेकर घर आते थे। उसे नदी के पास जाने के लिए मना किया जाता था, पर वह नहीं मानती थी। अक्सर नदी के पास जाने की कोशिश में रहती थी। शनिवार को भी यही हुआ। घर के लोग महाशिवरात्रि के पूजा की तैयारी में जुटे थे और तभी मौका पाकर निशु नदी की तरफ निकल गयी।

मछुआरों ने देखी लाश

परिजनों ने उसे काफी तलाशा। पर वह नहीं मिली। रविवार दोपहर को कुछ मछुआरे नदी की तरफ गए थे। जब वह नदी के पास पहुंचे तो वहां उन्हें निशु की लाश दिखायी दी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। तब घर वालों को जानकारी हुई।

भाई की मौत के बाद बदल गया था व्यवहार

मृतका के परिजनों का कहना है कि निशु के बड़े भाई आकाश की दाहा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। आकाश भाई और बहनों में बड़ा था। निशु सबसे छोटी थी। आकाश अपनी बहन निशु को बहुत प्यार करता था। भाई की मौत के बाद से ही निशु का व्यवहार बदल गया था।

मौत के वर्षों बाद भी भूल नहीं पायी

आकाश की मौत का निशु के दिमाग पर गहरा असर पड़ा था। कई बार वह नींद से जाग उठती थी और भैया, भैया पुकार कर रोती थी। उसकी बातें सुनकर घर वाले उसे समझाते थे। पिछले महीनों से उसकी यह हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी। मौत के इतने वर्षों बाद भी वह अपने भाई को नहीं भुला सकी थी।

यह भी पढ़ें: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

यह भी पढ़ें:स्वतंत्र पत्रकार पर हमला: HAPPYHOME HOLIDAYS के खुलासे के बाद मिली जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें:शौहर निकला धोखेबाज तो युवती ने अपनाया सनातन धर्म, बोली- ताउम्र कहूंगी जय श्री राम, इस हिन्दू दंपति ने लिया गोद

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version