सक्ती – जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

स्कूल आकर खाली बैठने को थे मजबूर, युक्ति युक्तकरण से शिक्षको की समस्या हुई दूर

जनदर्शन में आज तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम धमनी निवासी शंभूलाल ने सीमांकन करवाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी कस्तूरी बाई राठौर ने लोन का समय बढ़ाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम अड़भार निवासी पदुमलाल कर्ष (पूर्व सैनिक) रिटायरमेंट के बाद जीवन बीमा एवं छुट्टी का पैसा दिलवाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम गांड़ापाली के समस्त ग्रामवासियों ने ग्रामीण सड़क को चंद्रपुर डभरा मुख्य सड़क मार्ग में जोड़ने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम मंद्रागोड़ी निवासी माधोराम सतनामी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कारीभांवर निवासी गोविंदा खान ने ग्राम को पृथक राजस्व ग्राम बनाने के सम्बन्ध में, तहसील चंद्रपुर अंतर्गत ग्राम बिनौधा के समस्त ग्रामवासियों ने माध्यमिक शाला भवन स्वीकृति करने के सम्बन्ध में, जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम बिनौधा निवासी ओमप्रकाश पटेल ने पंचायत भवन स्वीकृत करवाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम तेंदुमुड़ी निवासी अमृत लाल चंद्रा ने मुआवजा दिलवाने के सम्बन्ध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम भातमाहुल निवासी फिरत यादव ने अवैध कब्जा पर स्थगन आदेश जारी करने के सम्बन्ध में, विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी सुमित्रा ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के सम्बन्ध में सहित विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version