नई दिल्ली: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बाद दिल्ली के यमुना विहार में मंगलवार को फूड आउटलेट में एसी में ब्लास्ट की घटना हुई. बताया जाता है कि कंप्रेसर फटने से वहां तेज आग के साथ धमाका हुआ. इसमें पांच लोग घायल हो गए हैं. यमुना विहार इलाके में देर रात एक फूड आउटलेट के ग्राउंड फ्लोर पर लगे एसी कम्प्रेसर में अचानक धमाका हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत मौके पर करीब तीन फायर टेंडर रवाना किए. धमाके में घायल पांच लोगों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है. दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल का जांच कर मामले की जाँच शुरू कर दी है. दिल्ली फायर सर्विस के मुतबिक  हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.

पटना: तख्त श्री हरमंदिर साहब को उड़ाने की धमकी, लंगर कक्षों में चार IED होने का दावा

एसी में शॉर्ट सर्किट, परिवार के 3 सदस्यों की मौत

इससे पहले फरीदाबाद में सोमवार को एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने कारण इमारत में आग लगने से एक परिवार के तीन सदस्यों और उनके पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य को पड़ोसियों ने बचा लिया. इससे पहले पुलिस ने कहा था कि कमरे में लगे एसी का कम्प्रेसर फटने से आग लगी. पुलिस के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी के बी ब्लॉक में स्थित इमारत में आग लगने के बाद दम घुटने से सचिन कपूर (51), उनकी पत्नी रिंकू कपूर (48) और उनकी बेटी सुजैन (13) की मौत हो गई जबकि दंपत्ति के बेटे आर्यन कपूर (24) के पैरों में फ्रैक्टर हुए हैं और नजदीकी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है.

भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी: नेपाल में Gen-Z प्रदर्शन को लेकर भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश के जबलपुर के मूल निवासी सचिन लगभग 25 साल से फरीदाबाद में रह रहे थे और ‘शेयर ट्रेडिंग’ का काम करते थे. पुलिस ने बताया कि परिवार पांच साल पहले ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने आया था और इमारत की दूसरी मंजिल किराए पर ले रखी थी. उन्होंने इमारत की तीसरी मंजिल पर अपना कार्यालय बनाया था, जबकि राकेश मलिक और उनकी पत्नी रितु मलिक अपने बेटे के साथ पहली मंजिल पर रहते थे. इमारत की चौथी मंजिल रजत गोयल नामक व्यक्ति के परिवार ने किराए पर ले रखी थी. रितु ने बताया कि वह रात करीब 3:15 बजे उठीं तो देखा कि बाहर एसी में आग लगी हुई है. कुछ ही मिनटों में आग दूसरी मंजिल तक फैल गई जहां कपूर परिवार रहता है.

Navy Base में सुरक्षा चूक: Uniform में घुसा संदिग्ध, राइफल और 40 कारतूस लापता

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version