भावनगर: गुजरात के भावनगर (नीलमबाग) शक्ति माता मंदिर जाने वाले रास्ते पर एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला. तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को कुचल दिया. यह दुर्घटना नीलमबाग पुलिस स्टेशन की सीमा में आरके क्षेत्र के पास हुई. हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है.

नोटिस पीरियड में BOB के ब्रांच मैनेजर ने बैंक में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ‘वर्क प्रेशर’ को बताया कारण

तेज गति के कारण हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज गति में थी और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. आरोपी को तुरंत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान हर्षराज के रूप में हुई है, जो एक पुलिस अधिकारी का बेटा है. हादसे के तुरंत बाद हर्षराज ने अपने पिता को फोन किया, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसी जानकारी के आधार पर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय रहते इलाज शुरू किया जा सका.

छत्तीसगढ़ : कार में आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, जलकर खाक हुए शव

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके. पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में यह स्पष्ट है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ. पुलिस ने यह भी बताया कि हर्षराज के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए सभी कानूनी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.

चंदन मिश्रा मर्डर केस में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी: सूत्र

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version