छत्तीसगढ़
सक्ती:- अग्रवाल सेवा समिति परिचय सम्मेलन ग्रुप सक्ती ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगरपालिका सक्ती को आज 8 मई को 4000 लीटर क्षमता वाली दो नग पानी टैंकर प्रदाय किया। यह टैंकर समिति द्वारा नगरपालिका के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को नगर पालिका परिसर में औपचारिक रूप से सौंपा गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज ने नगर पालिका सक्ती पर भरोसा जताते हुए को दो नग पानी का टैंकर संचालन करने के लिए सौंपी है यह हमारी बहुत बड़ी पूंजी है तथा मै समाज के लोगों को नगर के लोगों को विश्वास दिलाता हु कि सक्ती नगर में पानी टैंकर का सदुपयोग होगा एवं इस भीषड़ गर्मी में अग्रवाल समाज के लोगों के द्वारा जो सहयोग किया गया है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।  इससे नगर की जनता को राहत मिलेगी और विभिन्न समाज के लोगों के सार्वजनिक कार्यों में आवश्यकता अनुसार लोगों को टैंकर से पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। नगर पालिका आपकी अपनी संस्था है आप सबका विश्वास और भरोसा हमारी ताकत है ।

हमारे लिए गर्व की बात है नगर पालिका ने सक्ती नगर क्षेत्र में सदैव जनहित के कार्य किए है और मैं आपको भरोसा दिलाता हु आगे भी आप सभी के सहयोग से सर्ववर्ग एवं नगर विकाश के नगर हित जनहित के कार्य करती रहेगी।इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में समिति के पदाधिकारियों और नगरपालिका के अधिकारियों ने भाग लिया। पंडित संजय पांडे ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाकर प्रसाद वितरण करवाकर नगर पालिका को अग्रवाल सेवा समिति द्वारा टैंकर सौंपा गया।

अग्रवाल सेवा समिति ने इस अवसर पर कहा,की हमारे सक्ती नगर पालिका में वर्तमान में जो अध्यक्ष है श्याम सुंदर अग्रवाल जो कि हमारे अग्रवाल समाज के भी अध्यक्ष है उनमें नगर के लिए हमेशा कुछ करने की तमन्ना रहती है और नगर हित के लिए हमेशा आगे रहते है “हमारा उद्देश्य समाज के कल्याण और स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं को पूरा करना है। यह टैंकर नगर में स्वच्छ जल आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाओं में सहायता प्रदान करेगा।” उन्होंने आगे बताया कि समिति द्वारा यह प्रयास शहरवासियों की सुविधा और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है।

नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अग्रवाल सेवा समिति के इस योगदान की सराहना की और कहा, “यह टैंकर नगरपालिका के संसाधनों को मजबूत करेगा और जनता की सेवा में उपयोगी सिद्ध होगा। हम पूरी नगरपालिका की टीम समिति के इस सहयोग के लिए आभारी हैं।”इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। अग्रवाल सेवा समिति द्वारा किए गए इस कार्य को सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। समिति ने भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

यह समाचार शहर में सामाजिक संगठनों और स्थानीय प्रशासन के बीच सहयोग का एक सकारात्मक संदेश देता है। इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल,छेदीलाल गर्ग,राजेश अग्रवाल,हरिओम अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल(लाला) राजेश सराफ, कन्हैया गोयल, राधेश्याम अग्रवाल,गोलू अग्रवाल,दिलीप सराफ,पवन,भोलू, मनीष कथूरिया,राकेश अग्रवाल,राहुल अग्रवाल, सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: जिला खनिज न्यास मद से बन रहे 32 विद्यालयो के भवन 2 साल से अधूरे, नहीं मिल पाए 13.22 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें: कोरबा रेलवे स्टेशन के पास पोखरी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

यह भी पढ़ें: 3 से 5 हजार में बॉर्डर पार, 150 रु में आधार और पैन कार्ड, जानिए बांग्लादेश से भारत कैसे आते थे घुसपैठिये ? CBI का अबतक का सबसे बड़ा खुलासा

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version