भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की। हालांकि इस पर अर्जुन या सानिया के परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं।

15 अगस्त की तैयारी में लापरवाही! एसपी की कार पर उल्टा झंडा, कलेक्टर भी रहे मौजूद

निजी समारोह में हुई अर्जुन और सानिया की सगाई

इसको लेकर Viral Bhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि अर्जुन ने सानिया चंडोक से सगाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई एक निजी समारोह में हुई। इस सेरेमनी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए।

अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक की बात करें तो वह घई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार का कारोबारी साम्राज्य होटल, रेस्तरां और खाद्य उद्योग में सुप्रसिद्ध है। उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) का स्वामित्व है।

दिल्ली-NCR आवारा कुत्ते मामला: सुप्रीम कोर्ट ने नई विशेष पीठ बनाई, आज होगी सुनवाई

घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं अर्जुन तेंदुलकर 

25 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 2020/21 सीजन में मुंबई के साथ अपने घरेलू करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने हरियाणा के खिलाफ एक टी20 मैच में डेब्यू किया। इससे पहले जूनियर लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करके भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। 2022/23 घरेलू सीजन से पहले वह गोवा चले गए, जहां उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट और लिस्ट ए में डेब्यू किया।

हिमाचल में मॉनसून का कहर: बादल फटने-बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 323 सड़कें बंद

अब तक कैसा रहा है अर्जुन तेंदुलकर का करियर

अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.51 की औसत से 37 विकेट हासिल किए हैं, जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने 23.13 के औसत से 532 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्जुन ने 18 मैचों में 25 विकेट लिए हैं इसके अलावा 24 T20 में उनके नाम 27 विकेट दर्ज हैं। टी-20 में उनके बल्ले से अब तक 119 रन आए हैं। अर्जुन तेंदुलकर इस बार गोवा की टीम से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। IPL में वह अब तक 5 मैच खेल चुके हैं, वहां उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं।

पीएम मोदी 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का करेंगे नेतृत्व, जानें कौन होंगे आमंत्रित

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version