मेघालय के दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के रोंगदोंगाई गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां बांग्लादेश से आए हथियारबंद गिरोह ने भारतीय सीमा में घुसपैठ कर एक स्थानीय व्यक्ति पर हमला किया। इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और मेघालय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार बांग्लादेशी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद जारी हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि बीएसएफ के जवान जंगल में आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में आग लगने से हड़कंप, एक मौत और कई घायल

सूचना मिलते ही बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जब आरोपी बांग्लादेश की ओर भागने लगे, तो उन्हें रोकने के लिए दो चेतावनी फायर किए गए। इसके बाद उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी से पहले चारों आरोपियों ने अपने हथियार, नकदी, मोबाइल फोन और एक बांग्लादेशी पुलिसकर्मी का पहचान पत्र फेंक दिया था। पुलिस ने इन सभी वस्तुओं को बरामद कर लिया है।

Raksha Bandhan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मिलकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व

बीएसएफ और मेघालय पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में अभियान जारी रखे हुए हैं। बीएसएफ के इंस्पेक्टर जनरल ओ.पी. उपाध्याय ने बताया, “इस मौसम में मवेशी तस्करी में वृद्धि हुई है और अपराधी अपनी भनक लगने के दौरान बीएसएफ कर्मियों पर हिंसक हमले कर रहे हैं। सीमा का बड़ा हिस्सा नदी क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जहां निगरानी करना मुश्किल होता है। इसका फायदा उठाकर अपराधी सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे हैं।”

CG NEWS: सरकारी दफ्तर में भीषण आग, महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज जलकर राख

उन्होंने आगे कहा, “ये लोग न सिर्फ मवेशी तस्करी में शामिल हैं, बल्कि रेत और पत्थर जैसे प्राकृतिक संसाधनों की लूट के लिए भी अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। बीएसएफ ने इन अपराधों पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है, विशेष टीमों और आधुनिक तकनीक की मदद से नदी चैनलों की मॉनिटरिंग और सीमा पार गतिविधियों को रोका जा रहा है।” गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेफुस रहमान (35), जंगीऱ आलम (25), मेरुफ़ुर रहमान (32) और सैम हुसैन (30) के रूप में हुई है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version