ओडिशा में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। छापे के दौरान असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संपत्ति देखकर विजिलेंस के अधिकारी भी भौंचक रह गए। विजिलेंस विभाग ने आज बलांगीर जिले के टिटलागढ़ R\&B उपमंडल में कार्यरत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) दिलेश्वर माझी के खिलाफ एक साथ 6 जगहों पर छापेमारी की। बेड के नीचे लॉकर में कैश रखा हुआ था जबकि कई जगहों पर जमीन और मकान का पता चला है।  यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायतों के आधार पर की गई है।

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिग मामले में जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं

जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने यह बड़ी कार्रवाई बोलांगीर, संबलपुर और झारसुगुड़ा जिलों में की। विशेष न्यायाधीश, विजिलेंस, बोलांगीर से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस अधिकारी ने अपने बेड में लॉकर बना रखा था। इस लॉकर से 6.5 लाख रुपये कैश मिले। इसके अलावा कई मकान और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर भी छापे की कार्रवाई हुई।

दिल्ली AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, मौके पर भेजी गईं 8 दमकल गाड़ियां

इन 6 जगहों पर एक साथ छापेमारी हुई

  1. संबलपुर के सारला यूनिट-16 में दो मंजिला मकान
  2. झारसुगुड़ा में एक दो मंजिला मकान
  3. ब्रजराजनगर में एक मार्केट कॉम्प्लेक्स
  4. लाहांदाबुड़ में दो हाउसिंग बोर्ड के मकान
  5. कांटाबांजी (बोलांगीर) R\&B डिवीजन कार्यालय
  6. टिटलागढ़, (बोलांगीर) का सरकारी क्वार्टर

सिद्धारमैया ने पहले ASP को सबके सामने थप्पड़ मारने की कोशिश की, नाराज हुआ अफसर तो मनाने में जुटी सरकार

छापे के दौरान अब तक क्या मिला?

  • संबलपुर वाले मकान में बेड के नीचे एक लॉकर में छुपाकर रखे गए ₹6,57,500 कैश
  • 4500 स्क्वेयर फीट का दो मंजिला मकान जिसमें नीचे की मंजिल पर अधिकारी की पत्नी द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर है
  • ब्रजराजनगर यूनिट-2 में 6300 स्क्वेयर फीट का एक और दो मंजिला मकान
  • लाहांदाबुड़ (झारसुगुड़ा) में दो मकान
  • 900 स्क्वेयर फीट का मार्केट कॉम्प्लेक्स जिसमें 4 दुकानें हैं
  • 9 हाई वैल्यू प्लॉट – जिनमें 1 संबलपुर में , 1 ब्रजराजनगर में, 6 संबलपुर के बाहरी इलाके में और 1 बड़माल(झारसुगुड़ा) में हैं
  • करीब 300 ग्राम सोना
  • बैंक में ₹20 लाख से अधिक की जमा राशि और अन्य निवेश
  • 1 कार (स्विफ्ट डिजायर) और 2 दोपहिया वाहन

गुवाहाटी पुलिस ने राजा रघुवंशी की बहन को कामाख्या मंदिर में ‘मानव बलि’ वाले बयान पर भेजा नोटिस

विजिलेंस की तकनीकी टीम द्वारा अब इन मकानों, दुकानों और प्लॉट्स की वैल्युएशन की जा रही है। अभी तक की जानकारी से साफ है कि दिलेश्वर माझी और उनके परिवार के नाम पर बड़ी मात्रा में संपत्ति पाई गई है, जो उनकी आय से कहीं अधिक मानी जा रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। यह मामला राज्य में सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की निगरानी को लेकर फिर से सवाल खड़े कर रहा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर वाशिंगटन में बोले जयशंकर- “हमें पता है क्या हुआ था”, ट्रंप की बोलती बंद

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version