बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को बेलगावी से मुंबई जा रही एक उड़ान के इंजन में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है। हालांकि पायलट की सूझबूझ की वजह से 48 लोगों की जान बच गई है और विमान को दोबारा एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है।

दिल्ली: जन्माष्टमी सुरक्षा में चूक, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई पर जांच के आदेश

क्या है पूरा मामला?

शनिवार को एक फ्लाइट बेलगावी से मुंबई जा रही थी। इसी समय ये जानकारी मिली कि फ्लाइट के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी है। इसके बाद पायलट ने समस्या को भांप लिया और कुशलता से हवाई अड्डे पर दोबारा लैंडिंग करवाई।

विमान ने सुबह 7 बजकर 50 मिनिट पर उड़ान भरी और इसे 8 बजकर 50 मिनिट पर मुंबई पहुंचना था। उड़ान का संचालन करने वाली एयरलाइन, स्टार एयर ने फंसे हुए यात्रियों के लिए दोपहर 2:30 बजे तक एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की। इस बीच, एयरलाइन इंजन में खराबी के कारण की जांच कर रही है।

Bengaluru के प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच की मौत

फ्लाइट्स में खराबी के मामले डरा रहे

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी के तमाम मामले सामने आए हैं। जिसकी वजह से इसमें यात्रा करने वाले लोग अक्सर डर का शिकार होते हैं और यात्रा करने को लेकर सशंकित होते हैं।

इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हुआ था। इस हादसे में कम से कम 260 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद विमानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम सवाल खड़े हुए थे।

पहले फ्लाइट में यात्रा करना सुरक्षित और कम समय में मंजिल पर पहुंचाने वाला माना जाता था। लेकिन अब लोग मानते हैं कि फ्लाइट में यात्रा करने पर अगर सुरक्षित अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं तो ये ही बहुत बड़ी बात है। ऐसे में लगता है कि विमानन कंपनियों को यात्रियों के डर को खत्म करने के लिए कुछ प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version